संजय राउत का फडणवीस को जवाब, पहले पीओके तो वापस लो फिर चलेंगे कराची
संजय राउत का फडणवीस पर पलटवार, पहले पीओके वापस लो फिर करना कराची की बात
नई दिल्ली। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के एक दिन पाकिस्तान के शहर कराची के भारत में शामिल हो जाने को लेकर दिए बयान पर शिवसेना ने प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने कहा है कि कराची की बात तो बाद की है पहले कश्मीर के उस हिस्से की सोचिए जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है। राउत ने कहा कि पाक के कब्जे वाला कश्मीर पहले हमें वापस मिल जाए फिर बाद में कराची भी जा सकते हैं।
Recommended Video

पहले लेना होगा पाक के कब्जे से कश्मीर
संजय राउत ने सोमवार को कहा, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अखंड भारत के सपने को साकार करने और एक दिन कराची के भारत में मिल जाने की बात कही है। मैं कहता हूं कि पहले हमें पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेना है। इसके बाद हम कराची भी जा सकते हैं।

एनसीपी ने कहा, बांग्लादेश को भी भारत में जोड़ें
फडणवीस के बयान पर महाराष्ट्र के एक और मुख्य दल एनसीपी ने कहा है कि कराची ही क्यों बांग्लादेश को भी अगर भारत का हिस्सा बनाया जाए तो बड़ा अच्छा होगाा। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने इस कहा, जिस तरह देवेंद्र फडणवीस बयान दे रहे हैं, उस हिसाब से तो पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को भारत में जोड़ना चाहिए। अगर बीजेपी तीनों देशों को जोड़ती है, तो हम स्वागत करेंगे।

क्या है ये पूरा मामला
हाल ही में मुंबई स्थित कराची स्वीट्स पर शिवसेना के एक नेता ने दुकान के नाम को लेकर हंगामा किया था। शिवसेना नेता ने दुकान के नाम कराची स्वीट्स से 'कराची' को हटा देना चाहिए क्योंकि वो पाकिस्तान का एक शहर है और भारत में ये नाम नहीं होना चाहिए। इसी को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि भाजपा 'अखंड भारत' में विश्वास करती है और कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा। फडणवीस के बयान पर अब शिवसेना और एनसीपी की प्रतिक्रिया आई है।












Click it and Unblock the Notifications