महाराष्ट्र में BJP-NCP की सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- अजीत पवार ने अंधेरे में डाका डाला

मुंबई। महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक उलटफेर के बीच देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और एनसीपी के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, रातों-रात हुए इस उलटफेर के बीच एनसीपी के कई नेता हैरान हैं क्योंकि कल रात तक शरद पवार और शिवसेना-कांग्रेस के बीच बातचीत हो रही थी। इस बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद शिवसेना भी हैरान है। जिस तरीके से सुबह फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली, उसके बाद ऐसी खबरें आने लगी हैं कि अजीत पवार ने पार्टी लाइन से अलग जाकर ये फैसला लिया है। वहीं, इसपर शिवसेना नेता संजय राउत की तरफ से बयान आया है।

Recommended Video

    Maharashtra: Sanjay Nirupam ने Sharad Pawar को क्यों कहा- Poison | वनइंडिया हिन्दी
    संजय राउत ने साधा अजीत पवार पर निशाना

    संजय राउत ने साधा अजीत पवार पर निशाना

    महाराष्ट्र के बदले राजनीतिक समीकरण पर शिवसेना की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार का इससे कोई लेना-देना नहीं है, अजीत पवार ने उनको धोखा दिया है। संजय राउत ने कहा कि संजय राउत ने कहा कि कल 9 बजे तक ये अजीत पवार हमारे साथ बैठे थे, अचानक गायब हो गए बाद में। वो नजरों से नजरें मिलाकर बात नहीं कर रहे थे। जो व्यक्ति पाप करने जाता है उसकी नजर ही झुकती है। वैसे झुकी नजरों से ही वे बात कर रहे थे।

    राज्यपाल भी इस साजिश में शामिल- राउत

    राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार संपर्क में हैं और वे आज भी मिलेंगे, वे एक साथ मीडिया को भी संबोधित कर सकते हैं। लेकिन वास्तविकता ये है कि अजीत पवार और उनका समर्थन करने वाले विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान किया है। संजय राउत ने कहा कि अजित पवार को ईडी की जांच का डर है और इस साजिश में राज्यपाल भी शामिल हैं। शिवसेना नेता ने कहा कि राजभवन की शक्तियों का दुरुपयोग हुआ है। राउत ने कहा कि बीजेपी और फडणवीस सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

    सीएम फडणवीस ने ली शपथ

    वहीं, शपथ लेने के बाद सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्‍ट्र की जनता को एक 'खिचड़ी' नहीं बल्कि एक स्‍थायी सरकार चाहिए थी। उन्‍होंने कहा कि जनता ने पार्टी को एक स्‍पष्‍ट जनादेश दिया था लेकिन साथी शिवसेना ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की थी। इसके बाद राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लगा दिया गया। शरद पवार के भतीजे अजित पवार राज्‍य के उप-मुख्‍यमंत्री बन गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+