दिल्ली चुनाव एक दूसरे के खिलाफ लड़कर क्या कांग्रेस और AAP करने जा रही BJP का सपोर्ट? संजय राउत ने कसा तंज
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की 70 सीटों पर एक चरण में चुनाव होगा जिसके लिए वोटिंंग 5 फरवरी को होगी और चुनाव परिणाम 8 फरवरी को वोटों की गिनती के बाद घोषित किया जाएगा।
दिल्ली के चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। इस पर शिवसेना यूबीटी से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई है।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा "इंडिया गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने साथ में लोकसभा चुनाव लड़ा था, इसलिए हम भाजपा को राेक सके। भले ही इन दोनों पार्टिर्यों को सीटों पर जीत हासिल नहीं हो सकी लेकिन दोनों ने मिलकर भाजपा को कड़ा मुकाबला दिया था लेकिन अफसोस दिल्ली चुनाव ये दोनों पार्टियों एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं।
ये भाजपा की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं
संजय राउत ने कहा "लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप साथ मिलकर लड़ रहे थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में जो स्थिति बनी है ऐसा लगता है जैसे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ खड़े होकर भाजपा की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।"
हमारी शत्रु भाजपा है, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी नहीं
संजय राउत ने कहा "दिल्ली विधानसभा चुनाव में जिस तरह कांग्रेस और आप के बीच तो फ्री स्टाइल कुश्ती चल रही है, कैसे दोनों कैसे एक दूसरे के कपड़े उतारने पर उतारु हैं। ये सब देश की जनता देख रही है और चार साल बाद वो हमारे इंडिया गठबंधन से सवाल करेगी।" उन्होंने कहा "हमारी शत्रु भाजपा है, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी नहीं है। इसलिए एक साथ रहेंगे तभी देश को आगे ले जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications