पुलिसकर्मी ने पकड़ा हाथरस जा रही प्रियंका का कुर्ता, संजय राउत बोले- क्या योगी राज में महिला पुलिस नहीं है?

पुलिसकर्मी ने पकड़ा हाथरस जा रही प्रियंका का कुर्ता, संजय राउत बोले- क्या योगी राज में महिला पुलिस नहीं है?

मुंबई: शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut)ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार और यूपी पुलिस पर निशाना साधा है। हाथरस जाते वक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कुर्ते (Priyanka Gandhi's kurta) को पुरुष पुलिसकर्मी ने पकड़ा था, जिसकी तस्वीरें सोशळ मीडिया पर वायरल हो गई है। इसी तस्वीर को शेयर कर संजय राउत ने ट्वीट किया है। संजय राउत ने लिखा है- क्या योगी जी के राज में महिला पुलिस नहीं है?

Recommended Video

    Hathras: Priyanka Gandhi की फोटो शेयर कर Sanjay Raut ने CM Yogi पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi

    संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए शनिवार (3 अक्टूबर) की शाम कहा था, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ जो उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है वो 'लोकतंत्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म' जैसा है। राउत ने कहा था, राहुल गांधी एक प्रमुख पार्टी के राजनेता हैं, ऐसे में पुलिस ने उनके साथ 'दुर्व्यवहार' किया है। यूपी पुलिस का कोई समर्थन नहीं करता है।

    संजय राउत ने इससे पहले हाथरस जा रहे है राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की पर भी कहा था कि योगी जी को ये नहीं भूलना चाहिए कि वो इंदिरा गांधी के पोते हैं।

    BJP महिला नेता ने भी यूपी पुलिस पर की कार्रवाई की मांग

    महाराष्ट्र बीजेपी (BJP) महिला नेता चित्रा किशोर वाघ ने यपी सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी यूपी को टैग कर कहा है, एक पुरुष लिस की जुर्रत कैसे हुई कि वो एक महिला नेता के वस्त्रों पर हाथ डाल सके! समर्थन मे अगर महीलाएं आगे आ रही हैं तो पुलिस कहीं की भी हो उन्हे अपनी मर्यादा का ध्यान रखना ही चाहिए। भारतीय संस्कृती में विश्वास रखनेवाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एसे पुलिस वालों पर सख्त कार्रवाई करें।

    प्रियंका गांधी बोलीं- इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी

    कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शनिवार (3 अक्टूबर) को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। हाथरस (Hathras) में कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कहा था, परिवार आखिरी बार अपनी बेटी को नहीं देख सका। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम यह लड़ाई जारी रखेंगे।

    Priyanka Gandhi

    हाथरस: पीड़िता के भाई ने कहा-जांच को लेकर हम संतुष्ट नहीं हैं

    19 साल की दलित लड़की का 14 सितंबर को कथित तौर पर गैंगरेप हुआ था। पीड़िता को पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद 27 सितंबर की सुबह उसकी मौत हो गई। जिसके बाद यूपी पुलिस ने पीड़िता का अंतिम संस्कार बिना परिवार के रजामंदी के कर दिया। जिसको लेकर यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है।

    हाथरस गैंगरेप पीड़िता के भाई ने शनिवार (3 अक्टूबर) को कहा है, जिस तरह से अस्पताल से डेड बॉडी को लाया गया, हमें नहीं बताया गया था। डीएम (जिला अधिकारी) ने हमारे साथ बदसलूकी की है, वो हमें दबा देते हैं। जांच को लेकर हम संतुष्ट नहीं हैं जब तक हमें हमारे सवालों के जवाब नहीं मिलते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+