महाराष्ट्र: संजय राउत बोले- सरकार बनाने के लिए हमें कम वक्त मिला, ये राष्ट्रपति शासन लगाने की बीजेपी की चाल

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान में रविवार को नया मोड़ आ गया जब भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सरकार बनाने से इनकार कर दिया। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि, बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी क्योंकि उनके पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है। वहीं, बीजेपी द्वारा सरकार बनाने से इनकार करने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत का बयान आया है।

Sanjay Raut on Governors invite to Shiv Sena to indicate willingness to form govt in Maharashtra

संजय राउत ने कहा कि ये भाजपा का अहंकार है कि वे महाराष्ट्र में सरकार बनाने से इनकार कर रहे हैं। यह महाराष्ट्र के लोगों का अपमान है। संजय राउत ने कहा कि बीजेपी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे 50-50 के फॉर्मूले को मानने को तैयार नहीं हैं, जिसके लिए वे चुनाव से पहले सहमत थे। वहीं, शिवसेना को सरकार बनाने के न्योते पर राउत ने कहा, 'अगर गवर्नर ने हमें अधिक समय दिया होता तो ये आसान होता। बीजेपी को 72 घंटे दिए गए, हमें कम समय दिया गया है। ये राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की बीजेपी की रणनीति है।'

इसके पहले, रविवार को महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और देवेंद्र फडणवीस रविवार शाम गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे थे। राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया को संबोधित हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'राज्य में गठबंधन को जनादेश मिला, लेकिन शिवसेना ने जनादेश का अनादर किया और सरकार नहीं बनाई। अब अकेले बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी, हमने राज्यपाल को बता दिया है।'

Recommended Video

    Maharashtra में Shiv Sena बनाएगी Government, शर्त के साथ NCP Congress ने दिया समर्थन| वनइंडिया हिंदी

    पाटिल ने शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि, शिवेसना को जनादेश का अपमान कर अगर कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार बनाना है तो हमारी शुभकामनाएं। जबकि, बीजेपी द्वारा सरकार बनाने में असमर्थता जताने के बाद राज्यपाल ने दूसरे सबसे बड़े दल शिवसेना को न्योता दिया है। दूसरी तरफ, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने शिवसेना को साफ किया है कि अगर उनका समर्थन चाहिए तो शिवसेना को केंद्र में एनडीए से अलग होना पड़ेगा और अपने मंत्री से इस्तीफा देने को कहना होगा। इस बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच, शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान भी कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+