'शिवसेना का सीएम 5 साल के लिए होगा या 2.5 साल के लिए?' इसपर क्या बोले संजय राउत

Recommended Video

    Maharashtra Government को लेकर Suspense,दावे की तैयारी में Shivsena, NCP और Congress |वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी के सामने 50-50 का फॉर्मूला रखते हुए ढाई साल के सीएम की मांग की थी। लेकिन शिवसेना की इस मांग को बीजेपी ने मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शिवसेना अब एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी है। वहीं, मीडिया में कुछ ऐसी भी खबरें आई हैं कि एनसीपी भी 50-50 फॉर्मूले के पक्ष में है और ढाई साल के सीएम की मांग कर रही है। इसी पर शिवसेना नेता संजय राउत का बयान आया है।

    संजय राउत- हम तो चाहते हैं शिवसेना का सीएम अगले 25 साल रहे

    संजय राउत- हम तो चाहते हैं शिवसेना का सीएम अगले 25 साल रहे

    संजय राउत से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा कि क्या शिवसेना का सीएम 5 साल के लिए होगा या फिर ढाई-ढाई साल के लिए एनसीपी और शिवसेना का सीएम होगा? इस सवाल पर संजय राउत ने कहा, 'हम तो चाहते हैं कि आने वाले 25 सालों तक शिवसेना का सीएम रहे, आप 5 साल की बात क्यों करते हो?' विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही संजय राउत बार-बार कहते रहे हैं कि राज्य में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।

    महाराष्ट्र में नहीं बन पाई है अभी तक सरकार

    महाराष्ट्र में नहीं बन पाई है अभी तक सरकार

    वहीं, सीएम को लेकर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी कहा था कि शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा कि सीएम के पोस्ट को लेकर ही शिवसेना-बीजेपी के बीच में विवाद हुआ , तो निश्चित रूप से सीएम शिवसेना का होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तीन हफ्ते गुजर जाने के बाद भी सरकार नहीं बन पाई है। राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन के बीच कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की ओर से सरकार बनाने की कोशिश जारी हैं।

    एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना के बीच बातचीत जारी

    एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना के नेता पिछले दो दिनों से लगातार बैठक कर रहे हैं और उनके बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर सहमति बन गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक जिन मुद्दों पर सहमति बनी है उनमें किसानों की कर्जमाफी, फसल बीमा योजना की समीक्षा, रोजगार और छत्रपति शिवाजी महाराज और बीआर अंबेडकर स्मारक शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+