25 फरवरी को संजय दत्त हमेशा के लिए जेल से रिहा हो जायेंगे

मुंबई। फिल्म अभिनेता संजय दत्त 105 दिन पहले ही जेल से रिहा हो जायेंगे। संजय दत्त 25 फरवरी को पुणे की यरवदा जेल से रिहा हो जायेंगे। संजय दत्त को उनके व्यवहार को देखते हुए उन्हें तय समय से पहले ही जेल से रिहा किया जा रहा है। गौरतलब है कि संजय दत्त को घर में हथियार रखने के चलते पांच साल की सजा सुनाई गयी थी।

Sanjay Dutt will come out of Jail on 25 February

संजय दत्त पहले ही दो साल की सजा काट चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने अपनी बाकी की सजा पूरी की है। संजय दत्त के खिलाफ टाडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट से संजय दत्त को राहत मिल गयी थी। लेकिन आर्म्स एक्ट में उन्हें दोषी पाया गया था और उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गयी थी।

संजय दत्त पर 9 एमएम की पिस्टल और एके 57 रखने का आरोप था। संजय दत्त इससे पहले 18 महीने की सजा काट चुके हैं। संजय दत्त को यह राहत राज्य सरकार की तरफ से दी गयी है। माना जा रहा है कि संजय दत्त अब फिल्मी कैरियर की एक नये सिरे से शुरुआत करेंगे। वह अब पूरी तरह से आजाद हो जायेंगे और उन्हें दुबारा जेल नहीं जाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+