दुबई में फैमिली टाइम एंजॉय करते दिखे संजय दत्त, पत्नी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ये खास बात

नई दिल्ली। पिछले साल कैंसर का सामना कर चुके संजय दत्त की लाइफ अब धीमे-धीमे समान्य हो रही है। एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपने परिवार के साथ वैकेशन पर हैं। संजय की पत्नी मान्यता ने फैमली के साथ छुट्टी बिताते हुए फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में संजय पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त इन दिनों दुबई में हैं।

दुबई में मस्ती करते नज़र आए संजय

दुबई में मस्ती करते नज़र आए संजय

मान्यता दत्त द्वारा शेयर की गई तस्वीर में संजय दत्त अपनी पत्नी और अपने बच्चों शहरान और इकरा के साथ दुबई में एक नाव में मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। मान्यता ने तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने धन्य ! लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस स्टोरी में #love #grace #positivity #dutts #beautifullife #thankyougod हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

Recommended Video

    Maanayata Dutt ने Sanjay Dutt संग शेयर की Photo, Dubai में Enjoy कर रहे Family Time । वनइंडिया हिंदी
    मान्यता सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं तस्वीरें

    मान्यता सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं तस्वीरें

    मान्यता अक्सर अपने पर्सनल एल्बम से तस्वीरें निकालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले मान्यता ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर साझा की थी। तस्वीर को शेयर करते हुए मान्यता ने लिखा था कि, पूरी तरह से एक-दूसरे के भीतर अंधेरे और प्रकाश को स्वीकार करने का एक और वर्ष ... एक साथ खड़े रहने का एक और वर्ष ...... इस दुनिया में मेरी सबसे अच्छी ग्रिप के लिए शुभकामनाएं।

    KGF-2 में नजर आएंगे संजय दत्त

    KGF-2 में नजर आएंगे संजय दत्त

    वहीं अगर संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी बड़े बजट की फिल्म 'केजीएफ-चैप्टर 2' रिलीज होने वाली है। फिल्म 16 जुलाई, 2021 में रिलीज होने के लिए तैयार है।2021 में, संजय दत्त अपने किरदार के कई किरदारों और कई फिल्मों का हिस्सा होंगे। संजय दत्त इस 'तुलसीदास जूनियर', 'शमशेरा' और 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी फिल्मों भी दिखेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+