त्रिशाला से किया गया संजय दत्त के Drug Addiction पर सवाल, बेटी ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। मशहूर फिल्म एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अपनी एक पोस्ट की वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चित हैं, दरअसल संजय दत्त की सायकोथेरपिस्ट बेटी त्रिशाला ने एक यूजर को ऐसा जवाब दिया, जिसके कारण वो इस वक्त लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गई हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर त्रिशाला से उनके पिता संजय दत्त के Drug Addiction पर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में त्रिशाला ने एक बहुत बड़ी पोस्ट लिख डाली और कहा कि 'मुझे अपने पापा पर गर्व है।'

'ये एक क्रोनिक बीमारी है, जो कि काफी घातक है'
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में त्रिशाला ने ड्रग्स अडिक्शन के लक्षण और इलाज के बारे में बताया है। त्रिशाला ने लिखा है, जो भी इस दौर से गुजरता है, उसकी मनोस्थिति हर वक्त बदलती रहती है। ये एक क्रोनिक बीमारी है, जिसमें इंसान का खुद पर से कंट्रोल हट जाता है। ये लत छोड़ना बहुत मुश्किल है।
ये बहुत कष्टकारी दशा होती है: त्रिशाला
ड्र्ग्स कैसे आपकी आदत में शामिल हो जाता है, ये इंसान को पता ही नहीं चलता है, ये बहुत कष्टकारी दशा होती है क्योंकि इसमें इंसान केवल अपने शरीर के दर्द से ही नहीं गुजरता बल्कि मानसिक दिक्कतों से हर वक्त दो चार होता रहता है। दिमाग आपके कंट्रोल से बाहर हो जाता है और सबसे बड़ी बात है ये कि इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों का वापस इस बीमारी की ओर बढ़ने का खतरा हमेशा बना रहता है क्योंकि दिमाग में हुए बदलाव के कारण इंसान की मनोदशा कभी भी बदल जाती है।

मुझे मेरे पापा पर गर्व है: त्रिशाला दत्त
इतनी लंबी पोस्ट के बाद त्रिशाला ने अपने पापा संजय दत्त के बारे में लिखा है कि मुझे उन पर गर्व है क्योंकि उन्होंने अपनी ड्रग्स वाली आदत को कभी भी, किसी से भी नहीं छुपाया है, वो आज इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, वो सालों पहले इस लत को छोड़ आए हैं।
मेरे पिता हर रोज इससे फाईट करते हैं: त्रिशाला
लेकिन मुझे पता है कि यह एक बीमारी है जिससे उन्हें हर दिन लड़ना पड़ता है लेकिन मेरे पिता हर रोज इससे फाईट करते हैं और जीतकर बाहर आते हैं। मुझे नाज है कि उन्होंने अपनी कमजोरी को समझा और उसे दूर किया और कभी भी शर्मिंदगी नहीं उठाई, जिस दिन आप खुद से लड़ने का वादा करते हैं, उसी दिन आप आधे सफल हो जाते हैं, मेरे पिता ने भी वो ही किया इसलिए आज वो ठीक हैं।

संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा की बेटी हैं त्रिशाला
आपको बता दें कि त्रिशाला, संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा दत्ता की बेटी हैं, शादी के कुछ सालों बाद संजय और ऋचा अलग हो गए थे, इसके बाद ऋचा अपने पैरेंट्स के साथ रहने अमेरिका चली गई थीं, बाद में उनकी कैंसर से मौत हो गई थी। हालांकि मीडिया में त्रिशाला को लेकर काफी कुछ छप चुका है, जिस वक्त संजय दत्त को जेल हुई थी, उस वक्त भी त्रिशाला इंडिया नहीं आई थी, तो भी मीडिया में खबरें आई थीं कि त्रिशाला, मान्यता दत्त की वजह से पापा से मिलने नहीं आईं।

'मेरी चु्प्पी के कई मतलब निकाले गए"
जिस पर त्रिशाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी, त्रिशाला ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि मैं जानती हूं कि मेरी चु्प्पी के कई मतलब निकाले गए हैं। मैं खुद भी हैरान हूं कि मेरे और मेरे परिवार के साथ इतना सबकुछ हो गया और मैं चुप कैसे रह गई, आप सभी को पता है कि मेरे पापा के साथ क्या हुआ है, अगर नहीं हुआ है तो मैं आपको बता दूं कि उन्हें तीन साल की सजा हुई है।
मैं अपने पापा से बहुत प्यार करती हूं: त्रिशाला
मैं अपने पापा से बहुत प्यार करती हूं लेकिन जेल जाते समय मैं उनके पास नहीं थी इस बात का मीडिया ने काफी गलत मतलब निकाल लिया। यह किसी ने नहीं सोचा कि हो सकता है कि मेरे पापा ने ही मुझे आने से मना किया हो, मैं अपने पापा के खिलाफ नहीं जाती हूं।













Click it and Unblock the Notifications