VIDEO: फोन पर पूजा नाम की लड़की से 'ऐसी-वैसी बातें' करते कैमरे पर पकड़े गए संजय दत्त
नई दिल्ली। एक्टर संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस देखकर उनके फैंस खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं। ये एक फिल्म का प्रमोशनल वीडियो है। वीडियो में दत्त धीरे-धीरे पूजा नाम की लड़की से बात करते नजर आ रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि रिकॉर्डिंग हो रही है तो गुस्सा होते हुए कैमरा बंद करने को कहने लगते हैं।

आयुष्मान खुराना की फिल्म का वीडियो
संजय दत्ता का ये वीडियो एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की प्रमोशन के लिए बनाया गया है। वीडियो में संजू आयुष्मान के किरदार पूजा से बात कर रहे हैं। उनकी नजर एक कैमरा पर पड़ती है तो वो भड़कते हुए कैमरा बंद करने को कहने लगते हैं।
यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो
संजय दत्त के इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, अपनी ड्रीमगर्ल से मिलने के लिए मुन्नाभाई भी बेताब हैं। इस वीडियो में संजय के अंदाज को उनके फैन पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये खूब देखा जा रहा है।

13 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
ये फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नुसरत भरूचा अहम किरदार में हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे लड़के के किरदार में हैं जो नौकरी के लिए लड़की की आवाज निकालने को तैयार हो जाता है और लड़की की आवाज में लड़कों से बात करता है। इसके बाद वो कैसे इसमें फंसता है, यही फिल्म में दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications