'आपके जीजा शोएब मलिक ने निकाह कर लिया...', कौन हैं अनम मिर्जा, जिन्हें ट्रोल कर रहे यूजर्स?

Who is Anam Mirza: इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन शोएब मलिक अलग हो गए हैं। शोएब मलिक ने शनिवार को अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

शोएब मलिक ने तीसरी शादी पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस सना जावेद से की है। वहीं, जैसे ही शोएब मलिक ने ये तस्वीरें पोस्ट की, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

anam mirza

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अनम मिर्जा के इंस्टाग्राम पर बहुत खराब कमेंट भी किए। प्रीत नाम के एक यूजर ने अनम मिर्जा के मिनी व्लॉग पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके जीजा शोएब मलिक ने निकाह कर लिया...'। वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, 'बाद में मिनी व्लॉग बना लो, तुम्हारे शोएब जीजू शादी कर लिए वहां पर...'।

'कॉन्ग्रेचुलेशन नहीं बोलोगे अपने जीजू को'
मोहम्मद अनस नाम के एक यूजर ने अनम मिर्जा की पोस्ट पर लिखा, 'दीदी का तलाक हो गया, मोजी से कहके जेल में डलवा दो उसे...'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कॉन्ग्रेचुलेशन नहीं बोलोगे अपने जीजू को?' वहीं कुछ यूजर्स ने इन ट्रोल्स के कमेंट पर जवाब भी दिया। एक यूजर ने लिखा अगर सानिया मिर्जा के साथ कुछ गलत हुआ है तो लोग अनम को क्यों ट्रोल कर रहे हैं।

कौन हैं अनम मिर्जा?
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की शादी भी एक क्रिकेटर से हुई है। हालांकि उनके पति पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर हैं। अनम की शादी भारत के पूर्व क्रिकेट कैप्टन और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन से साल 2019 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। यहां आपको ये भी बता दें कि अनम की ये दूसरी शादी है और पहले पति से उनका तलाक हो चुका है।

सानिया ने लिया शोएब से एकतरफा तलाक
वहीं, शोएब मलिक के सोशल मीडिया पर अपनी तीसरी शादी का ऐलान करने के कुछ देर बाद अब सानिया मिर्जा के परिवार की तरफ से भी रिएक्शन आ गया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, सानिया मिर्जा के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सानिया ने अपने पति से एकतरफा तलाक ले लिया था। सानिया ने 'खुला' के तहत तलाक लिया था, जिसमें एक मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+