अजहरुद्दीन के बेटे की दुल्हन बनेंगी सानिया मिर्जा की बहन, दिसंबर में शादी

Recommended Video

    Sania Mirza की बहन Anam इस बड़ी हस्ती के बेटे से रचा रही है शादी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अफवाहों पर लगाम लगाते हुए इसकी पुष्टि कर दी है कि उनकी बहन अनम मिर्जा पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन के बेटे असद से निकाह करने जा रही हैं। लंबे समय से चली आ रहीं दोनों की शादी की अफवाहों को अब खुद सानिया मिर्जा ने स्वीकार किया है। नम और असद एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक साथ फोटो शेयर कर दोनों ने अपनी शादी की अफवाहों को हवा दे दी थी।

    अजहरुद्दीन के बेटे की दुल्हन बनेंगी सानिया मिर्जा की बहन

    अजहरुद्दीन के बेटे की दुल्हन बनेंगी सानिया मिर्जा की बहन

    कई दिनों से इस बात की चर्चा थी की पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे से सानिया मिर्जा की बहन की शादी होने वाली है। लेकिन अब खुद सानिया मिर्जा ने इसकी पुष्टि कर दी है। एक अंग्रेजी मीडिया के अनुसार सानिया मिर्जा ने कहा है, 'मेरी बहन दिसंबर में निकाह करने जा रही है। हम हाल ही में पेरिस से बैचलर पार्टी मनाकर लौटे हैं और हम बेहद उत्साहित हैं।

    सानिया मिर्जा ने दोनों की शादी की तारीख का तो जिक्र नहीं किया

    सानिया मिर्जा ने दोनों की शादी की तारीख का तो जिक्र नहीं किया

    उन्होंने कहा, 'अनम अच्छे लड़के के साथ शादी कर रही है। उनका नाम असद है और वह मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे हैं। सानिया मिर्जा ने दोनों की शादी की तारीख का तो जिक्र नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा है कि शादी इसी साल दिसंबर में होगी। इसी साल मार्च में सानिया मिर्जा ने असद के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने फैमिली लिखा था। अनम सानिया की छोटी बहन हैं और तलाक ले चुकी हैं। उनकी शादी हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर रशीद से 2016 में हुई थी।

    दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं

    दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं

    सानिया मिर्जा की करीबी दोस्त और फिल्ममेकर फराह खान ने भी कुछ दिन पहले अनम की ओर इशारा करते हुए ब्राइड टू बी वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। फराह खान ने लिखा था कि पिलो टॉक, जब मिर्जा बहनें साथ हों तो उनके साथ समय बिताना जरूरी हो जाता है। कई मौकों पर असद और अनम ने भी इंस्टाग्राम पर साथ में तस्वीर साझा की है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+