सानिया, आशा भोंसले समेत 7 इंडियन महिलाएं 100 एस्पिरेशनल महिलाओं में शामिल
नई दिल्ली। हाल ही में बीबीसी ने विश्व की 100 एस्पिरेशनल महिलाओं की लिस्ट जारी की है जिसमें 7 भारतीय महिलाएं शामिल हैं। इन लिस्ट के जारी करने के पीछे मकसद केवल यह बताना है कि यह महिलाएं केवल अपनी-अपनी फील्ड में ही महारथि नहीं हैं बल्कि इनको देखकर करोड़ो महिलाएं और लड़कियां प्रभावित होती हैं और उनके जैसे बनने की कोशिश करते हैं।
आईये डालते हैं कौन हैं वो 7 महिलाएं जिन्हें मिली है विश्व की 100 एस्पिरेशनल महिलाओं की लिस्ट में जगह

आशा भोंसले
अपनी गायिकी से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाली प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले को बीबीसी ने कहा है कि आशा महिलाओं के लिए आदर्श हैं क्योंकि इन्होंने कठिन मेहनत, तपस्या के कारण अपना मुकाम बनाया है।

सानिया मिर्जा
भारत का गौरव सानिया मिर्जा करोड़ो लोगों के दिलों में राज करती हैं क्योंकि इनकी वजह से लोगों ने महिलाओं और लड़कियों को खेल में करियर बनाने के लिए सोचना शुरू कर दिया।

कामिनी कौशल
बीते जमाने की खूबसूरत तारिका कामिनी कौशल भी इस लिस्ट में जारी हैं। सुपरस्टार मनोज कुमार की रील मां के नाम से मशहूर कामिनी कौशल को लोग अपना आदर्श मानते हैं।

स्मृति नागपाल
स्मृति नागपाल साइन लैंग्वेज की एक्सपर्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। जो मूक बधीरों को सीखाने का प्रयास करती हैं।

कनिका टेकरीवाल
कंपनी 'जेट सेट गो' चलाकर देश में महिला शक्ति और नई सोच का परिचय दिया।

मुमताज शेख
महिलाओं के लिए शौचालय कितना जरूरी है इस पर अभियान चला रही हैं।

बीबीसी
इस लिस्ट में 7 नंबर राजस्थान निवासी रिम्पी कुमारी का है जो कि खेती करती हैं। बीबीसी हर साल इस लिस्ट को निकालाता है जिसमें वो सर्वे रिपोर्ट के आधार पर लिस्ट तैयार करता है इसके लिए चार कैटेगेरी के तहत मंथन होता है, यह चार कैटेगरी होते हैं..राजनीति, साइंस, मनोरंजन-खेल और सामाजिक काम।












Click it and Unblock the Notifications