Sandeshkhali News: बंगाल चुनाव से पहले फिर सुलगा संदेशखाली, TMC नेता की गिरफ्तारी पर भारी बवाल

Sandeshkhali News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले संदेशखाली में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता मूसा मोल्ला की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की गई और एक पुलिस अधिकारी समेत कुल छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना न्याजत थाने के अंतर्गत आने वाले राजबाड़ी पुलिस आउटपोस्ट क्षेत्र की है।

टीएमसी नेता मूसा मोल्ला पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने का आरोप है। इस इलाके में वह तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय स्थानीय नेता हैं। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तभी समर्थकों ने अचानक हमला कर दिया। कई बार चेतावनी के बावजूद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावरों ने हमले किए।

Sandeshkhali News

Sandeshkhali News: पुलिस ने 9 लोगों को किया अरेस्ट

- संदेशखाली पुलिस ने बताया कि हमले के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है बोयरमारी-2 ग्राम पंचायत के प्रधान और उप प्रधान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- पुलिस हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और हिंसा वाले क्षेत्र में अरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

- आरोपी मूसा मोल्ला के खिलाफ जिस जमीन को लेकर विवाद था, वहां कोर्ट के आदेश पर धारा 144 लागू थी। इसके बावजूद शुक्रवार रात वहां दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया था।

कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर समर्थकों ने किया हमला

पुलिस ने बताया कि धारा 144 लागू होने के बावजूद अवैध निर्माण काम शुरू कर दिया गया था। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली तो वह निर्माण रोकने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान टीएमसी नेता मूसा और उसके कुछ समर्थकों ने हमला कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। आरोपी टीएमसी नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Bengal Election 2026 में संदेशखाली की चर्चा होना तय

संदेशखाली पहले भी हिंसा का गवाह बन चुका है। लोकसभा चुनाव में भी इसका जिक्र कई बार किया गया था। अब विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह की घटना हुई है, इससे तय है कि इस बार के चुनाव में यह अहम मुद्दा बन सकता है। बता दें कि इससे पहले 5 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला हुआ था।

तृणमूल नेता (अब निलंबित) शाहजहां शेख के घर छापेमारी के लिए ईडी टीम पहुंची थी तो उन पर पथराव किया गया था। इसमें 3 अधिकारी घायल भी हुए थे। ईडी का दावा था कि उस दौरान 800 से 1000 लोगों ने अधिकारियों को घेर लिया था। फिलहाल शाहजहां शेख जेल में है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+