जरूरत पड़े तो सनातन संस्था को बैन कर देना चाहिए- अठावले

नई दिल्ली। मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के चीफ रामदास उठावले ने खुलकर सनातन संस्था का विरोध किया है। अठावले ने कहा कि अगर नरेंद्र दाभोलकर और गौरी लंकेश की हत्या के पीछे सनातन संस्था का हाथ है, तो इसे तुरंत बैन किया जाना चाहिए। अठावले ने कहा कि सनातन संस्था को अपनी हिंसक गतिविधियों को रोकनी होगी। संविधान से 'सेकुलर' शब्द हटाने की मांग करने वाली हिंदू कट्टरपंथी संगठन सनातन संस्था का भी अठावले ने जमकर विरोध किया है।

जरूरत पड़े तो सनातन संस्था को बैन कर देना चाहिए- अठावले

अठावले ने कहा कि अगर नरेंद्र दाभोलकर और गौरी लंकेश की हत्या के पीछे सनातन संस्था का हाथ है, तो दोषियों को जल्द से जल्द सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो इस संस्थान को पूरी तरह से बैन कर देना चाहिए।

सचिन अंदूरे की गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले पुणे के नरेंद्र दाभोलकर और बेंगलुरु की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के तार एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। इन दोनों की हत्या के पीछे कई बार सनातन संस्था का नाम आ चुका है।

बता दें कि सनातन संस्था के प्रवक्ता चेतन राजहंस ने कहा था कि संविधान से 'सेकुलर' को हटा देना चाहिए, क्योंकि इसकी कोई सही परिभाषा नहीं है। अठावले ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एक सेकुलर ही है, जिसने देश को एकजुट बनाए रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+