Kisan Rally Live: दिल्ली के रामलीला मैदान में 'किसान महापंचायत', रखी अपनी मांग
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live: दिल्ली में आज किसानों की महापंचायत आयोजित हुई। रामलीला मैदान में आज हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा हुए।

Kisan Rally Live: अपनी मांगों को लेकर आज हजारों किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की इस किसान रैली में 20 से 25 हजार किसानों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। किसान रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने किसान रैली को देखते हुए स्पेशल ब्रांच को अलर्ट कर दिया है और बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है।
यही नहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों को इस रैली के मद्देनजर एडवायजरी जारी की है और अपील की है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिए गए सुझाव और निर्देशों का पालन करे। बता दें कि किसान हर फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषि कानून के समय आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए केस को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।
पढ़िए किसानों की रैली से जुड़ी पल-पल की अपडेट
दिल्ली के रामलीला मैदान में 'किसान महापंचायत' में जुटे हजारों किसान
'Kisan Mahapanchayat' underway at Ramlila Maidan in Delhi
Farmers have gathered here to demand a legal guarantee on MSP and fulfilment of their other demands. pic.twitter.com/CMkvAj1fKd
— ANI (@ANI) March 20, 2023
रामलीला मैदान में पहुंचने लगे किसान
दिल्ली: किसान महापंचायत के मद्देनजर रामलीला मैदान में किसानों का पहुंचना शुरू हुआ। pic.twitter.com/Tj3huzctZY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2023
मलीला मैदान में सुरक्षाकर्मी तैनात
Delhi | Security personnel deployed at Ramlila Maidan in view of 'Kisan Mahapanchayat' today pic.twitter.com/ZCQhjQJ9nF
— ANI (@ANI) March 20, 2023
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) March 19, 2023













Click it and Unblock the Notifications