समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: असीमानंद की रिहाई को चुनौती नहीं देगी एनआइए- प्रेस रिव्यू
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय जाँच एजेंसी यानी एनआइए समझौता ब्लास्ट मामले में स्वामी असीमानंद को रिहा करने के कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती नहीं देगी.
समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में पंचकुला की स्पेशल एनआइए कोर्ट ने 20 मार्च को असीमानंद समेत चारों अभियुक्तों को बरी कर दिया था.
असीमानंद के अलावा इस मामले में लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंदर चौधरी अभियुक्त थे.
पाकिस्तान ने समझौता ब्लास्ट के अभियुक्तों की रिहाई पर सख़्त विरोध जताया था. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि धमाके के 11 साल बाद भी सभी अभियुक्तों का बरी हो जाना इस बात को साबित करता है कि भारतीय अदालतों की विश्वसनीयता कितनी कम है.
अख़बार के मुताबिक राजनाथ सिंह टाइम्स नाउ से कहा, "अदालत ने अपना फ़ैसला सुना दिया है, अब जिसे अपील करनी हो कर सकता है."
यह पूछे जाने पर कि क्या अभियोजन पक्ष इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करेगा, उन्होंने कहा, "नहीं, सरकार को क्यों अपील करनी चाहिए? इसका कोई मतलब नहीं है."
राजनाथ ने इस मामले में नए सिरे से जाँच को भी ख़ारिज कर दिया. उन्होंने कहा, "एनआईए ने इस मामले की जाँच की. इसके बाद ही उसने आरोप पत्र दाखिल किया. अब जबकि कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुना दिया है, उस पर भरोसा किया जाना चाहिए."
समझौता ब्लास्ट: धमाके से फ़ैसले तक
असीमानंद समेत चारों अभियुक्त बरी, पाकिस्तान ने की निंदा
'40 लाख वोटर ग़ायब'
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़ जनता दल सेक्युलर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों से लगभग 40 लाख मतदाताओं के नाम ग़ायब हैं.
पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने चुनावी फ़ायदे के लिए ये षडयंत्र रचा है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीजी कोसले पाटिल ने हैदराबाद स्थित एक सर्वे कंपनी का हवाला देते हुए कहा कि 39 लाख 27 हज़ार, 882 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर हैं, जो कि कुल मतदाताओं का क़रीब 4.6 प्रतिशत हैं.
चरमपंथियों ने मासूम को ढाल बनाया
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक़ के मुताबिक़ जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में चार अलग-अलग जगहों पर हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने सात चरमपंथियों को मार दिया. शुक्रवार को बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के दो चरमपंथियों की मौत हो गई.
बांदीपोरा के हाजीन क्षेत्र में हुए एनकाउंटर के दौरान आतंकियों ने 12 साल के एक बच्चे को अपने क़ब्ज़े में ले लिया था, जिसे बाद में उन लोगों ने उसके मां-बाप के सामने ही मार डाला. हालाँकि सुरक्षा बलों ने मीर मुहल्ला में छिपे इन दोनों चरमपंथियों को भी मुठभेड़ में मार दिया.
शिवसेना की पहली सूची जारी
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक शिव सेना महाराष्ट्र में 48 में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शुक्रवार को पार्टी ने 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए.
पार्टी ने 17 मौजूदा सांसदों को फिर से टिकट दिया है. उस्मानाबाद से सांसद रविंद्र गायकवाड़ का टिकट काट दिया गया है. गायकवाड़ 2017 में उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने इकोनॉमी क्लास की सीट को लेकर हुए विवाद में एयरलाइन के एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया था.
पार्टी बची हुई दो सीटों पलघर और सतारा के लिए उम्मीदवारों के नाम रविवार को घोषित कर सकती है.
कश्मीर: मुठभेड़ में पांच चरमपंथियों की मौत
इमरान का दावा: पाक के नेशनल डे पर मोदी ने दी बधाई
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications