Malik vs Wankhede: अब मलिक ने वानखेड़े से पूछा- 'क्या आपकी Sister-in-law ड्रग्स के बिजनेस में शामिल हैं?'

मुंबई, 08 नवंबर। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के बीच वाकयुद्ध लगातार जारी है। नवाब मलिक ने क्रूज ड्रग्स केस को भाजपा की साजिश करार दिया है तो वहीं एक बार फिर उन्होंने वानखेड़े को लेकर नई बात कही है। उन्होंने सोमवार को अपने ताजा ट्वीट में दोबारा से समीर वानखेड़े के परिवार और रिश्तेदारों पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Drugs Case: Nawab Malik ने Sameer Wankhede की साली पर लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    क्या आपकी Sister-in-law ड्रग कारोबार में शामिल हैं?

    क्या आपकी Sister-in-law ड्रग कारोबार में शामिल हैं?

    उन्होंने ट्विटर हैंडल पर समीर वानखेड़े की बहन की पत्नी हर्षदा दीनानाथ रेडकर पर ड्रग व्यापार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में पुणे कोर्ट में लंबित चल रहे मामले के सबूत भी पेश किए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'समीर दाऊद वानखेड़े, क्या आपकी sister in law हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग के कारोबार में शामिल हैं? आपको जवाब देना चाहिए क्योंकि उनका मामला पुणे की अदालत में लंबित है। ये रहा सबूत।'

    'वानखेड़े भाजपा के लिए धन उगाही का काम करते हैं'

    'वानखेड़े भाजपा के लिए धन उगाही का काम करते हैं'

    आपको बता दें कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। वो लगातार कह रहे हैं कि समीर अवैध वसूली करते हैं। उनकी और भाजपा की साठगांठ हैं। उन्होंने जानबूझकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसाया है। यह सबकुछ वानखेड़े और भाजपा का किया-धरा है। समीर वानखेड़े भाजपा के लिए धन उगाही का काम करते हैं।

    'वानखेड़े 2 लाख का जूता पहनते हैं'

    'वानखेड़े 2 लाख का जूता पहनते हैं'

    इससे पहले नवाब मलिक ने प्रेसवार्ता करके वानखेड़े के लिए कहा था कि 'समीर जब से इस विभाग में आए उन्होंने अपनी एक प्राइवेट आर्मी खड़ी कर दी है जो कि धड़ल्ले से शहर में ड्रग्स का कारोबार करती है, छोटे-छोटे मामले उजागर होते हैं, लोगों को फंसाया जाता है। वानखेड़े के जरिए हज़ारों करोड़ रुपये की उगाही हुई है और इसमें काफी लोग शामिल हैं। तभी तो वानखेड़े 2 लाख का जूता पहनते हैं।'

    मेरे परिवार को बदनाम करने में लगे हैं मलिक: वानखेड़े

    नवाब मलिक के सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताने वाले समीर वानखेड़े का कहना है कि 'ड्रग्स केस में मलिक का दामाद पकड़ा गया था इसलिए मलिक उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने में लगे हैं।'

    ज्ञानदेव ने मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया

    तो वहीं इसी बीच समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। ज्ञानदेव ने मलिक के खिलाफ 1.25 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ज्ञानदेवव ने अपनी याचिका में कहा है कि 'मलिक के आरोपों से उनके चरित्र और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है, मेरा बेटा ईमानदार है और इस वजह से नवाब मलिक उसे निशाना बना रहे हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+