ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग पर गुस्सा हुईं संभावना सेठ, Video में डांटते हुए बोलीं- 'तुम्हारी ऐसी की तैसी...'
ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग पर गुस्सा हुईं संभावना सेठ, Video में डांटते हुए बोलीं- 'तुम्हारी ऐसी की तैसी, जेल...'
मुंबई, 07 मई: भोजपुरी और हिंदी सिनेमा एक्ट्रेस संभावना सेठ कोरोना वायरस से देश की स्थिति पर काफी गुस्सा हैं। खासकर मेडिकल ऑक्सीजन को लेकर की जा रही है ब्लैक मार्केटिंग से। संभवना सेठ ने हाल ही अपने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया था कि जिन भी जरूरत मंद लोगों को ऑक्सीजन चाहिए...वो उनसे और उनके पति अविनाश को संपर्क कर सकते हैं। इसी से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में संभावना सेठ मोबाइल फोन पर किसी से गुस्से में बात करते हुए दिख रही हैं और उन्हें ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग और पैसे लेने के लिए डांट रही हैं और जेल भिजवाने की भी बात कर रही हैं।

संभावना सेठ ने कहा- यह अमानवीय है, ऐसे लोगों की शिकायत करो
संभावना सेठ जो कि पिछले कुथ दिनों से कोविड-19 मरीजों की मदद कर रही हैं। ये वीडियो भी इसी से जुड़ा है। देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि संभावना ने किसी के लिए ऑक्सीजन का बंदोबस्त कराया था, लेकिन इसके मीडिएटर ने ऑक्सीजन के बदले मरीज से पैसे लिए हैं। इसी मीडिएटर से बातचीत का वीडियो संभावना ने शेयर किया है। वीडियो में वह फोन पर गुस्से में बात कर रही हैं। वीडियो को शेयर कर संभावना सेठ ने लिखा है, ''यह अमानवीय है.. आप ऐसे किसी का भी बकवास मत सुनिए और शिकायत कीजिए।''

''तुम सामने वालों से पैसा खा रहे हो...तुम्हारी ऐसी की तैसी''
वीडियो में दिख रहा है कि संभावना सेठ किसी से फोन पर बात करते हुए कहती हैं, ''आप झूठ क्यों बोल रहे हो...आपने झूठ कैसे बोला...मैं तुम्हारी पुलिस में शिकायत करवाऊंगी अगर तुमने इसको अभी के अभी सॉल्व नहीं किया तो। मैं पुलिस शिकायत 2 मिनट में करा दूंगी। मेरा दिमाग खराब हो रहा है, मैं सुबह से उनको ऑक्सीजन दिलाने के चक्कर में लगी हूं...कितने लोगों को फोन किया... और तुम सामने वालों से पैसा खा रहे हो... सॉरी की तुम्हारी ऐसी की तैसी। ये गलती नहीं है, धोखे बाज हो तुम लोग।''
संभावना सेठ ने उस शख्स को बार-बार इस काम को जल्दी से करने की हिदायत दी है। संभावना सेठ कहती हैं, ''अगर ये सारे काम आधे घंटे में नहीं हुआ तो तुम पुलिस स्टेशन में मिलना मुझे।''

'ऐसे लोगों को शर्म नहीं आती, ऐसे वक्त में भी फ्रॉड करते हैं'
इस वाकये के बारे में बात करते हुए संभावना सेठ ने एक मीडिया चैनल को कहा, ''मेरे साथ आज ऐसा कुछ हुआ, जिससे मैं हैरान रह गई। मैं और मेरे पति किसी मरीज के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम कर रहे थे। सामने वाले शख्स को नहीं पता था कि इस चैरिटी के पीछे हम हैं। उसने इसका फायदा उठाते हुए मरीज के परिवार वालों से पैसे ले लिए और उनको ऑक्सीजन भी नहीं दिया। इसी बात पर मेरा खून खौल गया है। ऐसे लोगों को शर्म नहीं आती है, इस महामारी के वक्त भी पैसे कमाने और फ्रॉड करने से बाज नहीं आ रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications