Sambal Violence: 'संभल के भाईचारे को मारी गोली, ये सोची समझी साजिश', लोकसभा में बोले अखिलेश यादव
Akhilesh Yadva On Sambal: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने हिंसा को "सोची समझी साजिश" बताते हुए कहा कि यह घटना जिले के भाईचारे को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई। अखिलेश ने कहा कि यह घटना चुनावी साजिश का हिस्सा है और इसका मकसद यूपी में होने वाले उपचुनावों से ध्यान भटकाना था।
Recommended Video
सपा प्रमुख ने सदन में कहा कि संभल में सदियों से हिंदू और मुसलमान भाईचारे की तरह रहते आए हैं, लेकिन अब यह माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन भी इस हिंसा को बढ़ावा देने में शामिल हैं। अखिलेश ने यह भी कहा कि याचिका दायर करने वाले लोगों का भी इसमें हाथ है और यह लड़ाई दिल्ली और लखनऊ के बीच की है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि कोर्ट ने दूसरे पक्ष को बिना सुने ही आदेश दे दिया और इसके बाद सर्वे की टीम जामा मस्जिद पहुंच गई। 22 तारीख को नमाजियों को नमाज पढ़ने से रोका गया, फिर भी कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। इसके बावजूद, 24 तारीख को फिर से सर्वे की बात की गई और तानाशाही दिखाते हुए जामा मस्जिद पहुंच गए। अखिलेश ने कहा कि जब कुछ लोगों ने पथराव किया, तो पुलिस ने गोलियां चला दीं, जिससे पांच लोग मारे गए।
अखिलेश यादव ने मांग की कि इस हिंसा में जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित किया जाए और हत्या का मुकदमा चलाया जाए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में जनता चुनेगी महापौर, साय कैबिनेट ने भूपेश सरकार का बनाया नियम पलटा












Click it and Unblock the Notifications