समाजवादी पार्टी राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने दिया इस्तीफा, चेयरमैन ने मंजूर किया
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में इस्तीफों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीरज शेखर के बाद एक और सपा सांसद सुरेंद्र नागर ने राज्यसभा से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के चेयरमैन ने उसके मंजूर कर लिया है। गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सुरेंद्र नागर का सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के अलावा आसपास के कई जिलों में गुर्जर समुदाय पर काफी प्रभाव माना जाता है। ऐसा मना जा रहा है कि नागर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

सुरेंद्र नागर यूपी के एक बड़े दुग्ध व्यवसायी है। व्यवसायी सुरेंद्र नागर दूध और घी के पारस ब्रांड मालिक हैं। सुरेंद्र नागर बसपा से गौतमबुद्ध नगर सीट से लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे दो बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक भी रहे हैं। इस बार समाजवादी पार्टी ने उनको राज्यसभा सांसद बनाया था। नागर ने अपनी राजनीति की शुरुआत 1998 में स्थानीय निकाय क्षेत्र से निर्दलीय एमएलसी के तौर पर की थी।
बता दें कि पिछले महीने समाजवादी पार्टी के नेता नीरज शेखर ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दमन थाम लिया था। पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाते थे। लोकसभा चुनावों के दौरान बलिया सीट से उनका मैदान में उतरना लगभग तय था। हालांकि अंतिम समय में पार्टी ने उनका टिकट काटकर सनातन पांडेय को प्रत्याशी बनाया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही नीरज पार्टी से नाराज चल रहे थे।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications