बोले आजम खां..हमने कब कहा कि मु्स्लिमों को आरक्षण देंगे?

लखनऊ। एक बार फिर से यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण और संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने कुछ ऐसा कहा है जिसका खामियाजा उनको या उनकी सपा पार्टी को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले आजम खां ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुसलमानों से आरक्षण का कभी वादा नहीं किया था और ना ही कभी इससे संबंधित कोई बात कही थी।

मुसलमानों को कोई आरक्षण दिया ही नहीं जा सकता

आजम खां ने कहा कि संविधान में बिना कोई संशोधन किये मुसलमानों को कोई आरक्षण दिया ही नहीं जा सकता है इसलिए मैं अपने मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि वो बसपा की ओर से फैलायी जा रही अफवाओं पर यकीन ना करें।

आजम खां ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वो बड़ा मुसलमानों की रहनुमा बनने की कोशिश कर रही हैं लेकिन जब वो सीएम थीं तो तमाम स्मारक और पार्क बनवा डाले थे लेकिन एक भी स्मारक या पार्क का नाम मुस्लिमों के नाम पर नहीं रखा इसलिए आप लोग उनकी मंशा समझ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+