आजम खान ने सपा को बताया डूबता जहाज, बोले चूहे भाग रहे हैं
लखनऊ। अक्सर अपने बयानों को लेकर विवाद में रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने इस बार अपनी ही पार्टी को डूबता जहाज कह डाला है। उन्होंने कहा कि जब जहाज डूबता है तो सबसे पहले चूहे भागते हैं।
बुलंदशहर रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार व आजम खान को लगायी फटकार

रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान आजम खान ने सपा छोड़ने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जब जहाज सुराख होता है और इस बात का ऐलान होता है कि यह डूबने वाला है तो सबसे पहले चूहे जहाज को छोड़कर भागते हैं। आजम खान ने कहा कि जिन लोगों को इस बात का आभास हो रहा है कि उन्हें पार्टी में टिकट नहीं मिलेगा वह पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने सपा छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने वाले नेताओं को चूहा करार दिया है।
आजम खान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि वह एक बार फिर से सरकार बनायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications