पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने छोड़ी समाजवादी पार्टी, राज्यसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। जहां एक ओर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच पार्टी को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब दिग्गज सपा नेता और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। नीरज शेखर ने केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं छोड़ी बल्कि राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। नीरज शेखर, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था, हालांकि अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी खबरें हैं कि नीरज शेखर जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

राज्यसभा सांसद से नीरज शेखर का इस्तीफा
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में नीरज शेखर ने अपने बलिया सीट से समाजवादी पार्टी आलाकमान से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। बताया जा रहा कि तभी नीरज शेखर पार्टी से नाराज थे। इस बीच सोमवार को उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए समाजवादी पार्टी के साथ-साथ राज्यसभा सांसद के पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

बलिया से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे नीरज शेखर
बताया जा रहा कि नीरज शेखर ने वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उन्हें बताया कि वह स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं और किसी भी तरह की मजबूरी के तहत ऐसा नहीं कर रहे हैं। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर अखिलेश यादव के करीबियों में गिने जाते रहे हैं। हालांकि, लोकसभा चुनावों के दौरान बलिया सीट से उनका मैदान में उतरना लगभग तय था, हालांकि अंतिम समय में पार्टी ने सनातन पांडेय को उम्मीदवार बनाया था। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर नीरज शेखर समाजवादी पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे थे।

अखिलेश के करीबी रहे नीरज शेखर क्या भाजपा में जाएंगे?
वहीं खबरें ये भी हैं कि नीरज शेखर जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें यूपी से 2020 में राज्यसभा भेज सकती है। बता दें कि नीरज शेखर 2007 के लोकसभा उपचुनाव और 2009 लोकसभा चुनाव में सपा से सांसद रह चुके हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में नीरज शेखर को बलिया लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। बाद में 26 नवंबर, 2014 को समाजवादी पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए भेज दिया। उनका कार्यकाल 25 नवंबर, 2020 को खत्म होने वाला था। इससे पहले उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications