यूपी में महात्मा गांधी का अपमान, पहनाई समाजवादी टोपी और दुपट्टा
नयी दिल्ली। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। चुनाव प्रचार शुरू हो गए है, लेकिन इसी चुनावी माहौल के दौरान सपाई राष्ट्रपिता का अपमान करने से भी नहीं चूकें। सपाईयों ने महात्मा गांधी को अपने चुनावी रंग में रंग दिया।

मुरादाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को किसी ने समाजवादी पार्टी की टोपी और दुपट्टा पहना दिया। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के सिविल लाइन इलाके के कंपनी बाग में अज्ञात शख्स ने महात्मा गांधी की पीतल की मूर्ति को समाजवादी पार्टी की टोपी और गले में दुपट्टा पहनाया गया। इतना ही नहीं बापू की मूर्ति से चश्मा भी गायब था।
सुबह पार्क में टहलने गए लोगों ने जब बापू की मूर्ति देखी तो उन्होंने इस बात की जानकारी प्रसासन को दी, जिसके बाद इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं बापू की प्रतिमा के साथ हुई इस शर्मनाक हरकत की हर तरफ निंदा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications