सैम पित्रोदा को 1984 सिख दंगो पर दिए बयान के लिए शर्म आनी चाहिए, मांगें माफी-राहुल गांधी

फतेहगढ़ साहिब: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दोहराया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी बिल्कुल गलत है। उन्हें अपनी इस टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। पंजाब में सिखों की संख्या अच्छी खासी है और यहां लोकसभा चरण के सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को सभी 13 सीटों पर मतदान होना है।

'सैम पित्रोदा माफी मांगे'

राहुल ने चुनावी रैली में कहा कि सैम पित्रोदा ने 1984 को लेकर जो कुछ कहा वो बिल्कुल गलत था और इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मैंने उनसे फोन पर यह बात कही, मैंने उनसे कहा कि उन्होंने जो कहा वह गलत था, उन्हें शर्म आनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी के बयान को पार्टी को होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई से जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में इस समय कांग्रेस की सरकार है और उसे लोकसभा चुनाव में यहां से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

सैम पित्रोदा की विवादित टिप्पणी

सैम पित्रोदा की विवादित टिप्पणी

सैम पित्रोदा ने पिछले गुरुवार को 1984 सिख दंगो को लेकर कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है, यह एक और झूठ है, और 1984 के बारे में क्या हैं? आपने पांच साल में क्या किया इसके बारे में बताइये, यह 1984 में हुआ तो क्या हुआ । आपने क्या किया है? हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगी। इस पर उन्होंने सफाई देते कहा कि मेरे दिए गए बयान को पूरी तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा, मुझे संदर्भ से बाहर कर दिया गया क्योंकि मेरी हिंदी अच्छी नहीं है, मेरा मतलब था 'जो हुआ वो बुरा हुआ,' मैं 'बुरा' को नहीं बोल सका।

ये भी पढ़ें- पंजाब लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

मोदी ने राहुल साधा निशाना

मोदी ने राहुल साधा निशाना

पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अभी कहा कि 1984 का दंगा ('हुआ तो हुआ') ये तीन शब्दों कांग्रेस के अहंकार को बढ़ाते हैं। ये नेता(सैम पित्रोदा) गांधी परिवार के करीबी, (दिवंगत) राजीव गांधी के अच्छे दोस्त और राहुल गांधी के 'गुरु' (गुरु) हैं। मोदी ने पित्रोदा का नाम लिए बिना ये कहा। वहीं बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पित्रोदा की टिप्पणियां "हैरान" करने वाली हैं। राहुल पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि पित्रोदा राजीव गांधी के साथी और राहुल गांधी के गुरु हैं। अगर गुरु ऐसा है तो 'चेला' कैसा होगा? कांग्रेस यही कर रही है। पूरी तरह से जनता की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+