VIDEO: आमिर पैरों की मदद से फेंकते हैं गेंद और कुछ ऐसे ही करते है बल्लेबाजी, देखिए
ख्वाहिशें सभी की होती हैं वो भी जिंदगी को अपने ढंग से जीने की। पर क्या करें, हर किसी को मुक्कमल तकदीर नहीं मिलती है।
नई दिल्ली। ख्वाहिशें सभी की होती हैं वो भी जिंदगी को अपने ढंग से जीने की। पर क्या करें, हर किसी को मुक्कमल तकदीर नहीं मिलती है। पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मुक्कमल न मिलने वाली तकदीर को खुद मुक्कमल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य वीरेंद्र सहवाग ने आमिर खान का एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो को देखने के बाद पता चलता है जिंदगी को खूबसूरत बनाना किसे कहते हैं। वीडियो देखने से पता चलता है कि क्रिकेट के प्रति लगाव रखने वाले आमिर का जिंदगी के प्रति कितना ज्यादा लगाव है।

आमिर को क्रिकेट पसंद हैं और जिंदगी भी। अपनी जिंदगी से हार न मानने वाले आमिर के दोनों हाथ नहीं हैं। फिर भी आमिर गेंदबाजी करते हैं। आमिर की इस गेंदबाजी को देखकर कोई भी उन्हें खुद सलाम करने लगेगा। क्योंकि आमिर अपने पैरों की मदद से बल्लेबाज को गेंद फेंकते हैं। साथ ही बल्लेबाजी करने के लिए भी वो एक नया तरीका अपनाते हैं। देखने में जितना कठिन लगता है ये सब, असल में इसे करना और ज्यादा कठिन हैं। आप वीडियो देखिए और खुद ही फैसला कीजिए कि क्या जो कुछ आपको दिख रहा है क्या सच में वो सब इतना आसान है।
Salute to the incredible spirit ,not just spirit of cricket , but spirit of life. pic.twitter.com/E9x5wMfmHn
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 13, 2017












Click it and Unblock the Notifications