UP में नमक के लिए मारामारी, दुकानदार 200 रुपए किलो बेच रहे हैं नमक
यूपी के कई इलाकों में दुकानदार 200 रुपए किलो नमक बेच रहे हैं।
गाजियाबाद। पश्चिम उत्तर प्रदेश में नमक की कमी को लेकर अफवाह फैल गई है। मुरादाबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, साहिबाबाद, इलाहाबाद समेत तमाम इलाकों में ये अफवाह फैल गई है कि नमक खत्म हो चुका है। जिसकी वजह से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग आनन-फानन में बाजारों में नमक खरीदने पहुंच गए हैं।

दुकानदार इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। कई इलाकों में लोग 200 रुपए किलो तक नमक खरीद रहे हैं तो कई जगहों पर दुकानदार लोगों को नमक देने से मना रह रहे हैं। वहीं इस अफवाह को लेकर प्रशासन ने लोगों को शांति बनाने के अपील की है।
मुरादाबाद के डीएम ने कहा है कि लोग इन अफवाहों से घबराए ना। इलाके में नमक की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग इन अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं एडीजी दलजीत चौधरी ने कहा है कि अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दलजीत चौधरी ने सूबे के सभी एसपी को नमक की कालाबाजारी करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।लखनऊ के आईजी ने लोगों से अपील की है कि वो इन अफवाहों पर ध्यान न दें।
इलाहाबाद में नमक खरीदने के लिए लोग मारपीट पर उतर आए। लोगों ने जबरन दुकान खुलवा कर मुंहमांगी कीमत पर नमक खरीदा। नमक खत्म होने के अफवाह से लोगों में हड़कंप मच गया है। लोग नमक के एक पैकेट के लिए 500 रुपए तक देने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications