सीजफायर पर सवाल उठा रहे राहुल गांधी को Salman Khurshid ने ही बता दिया झूठा, जानें क्या कहा
Salman Khurshid On Ceasefire: राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं। भारतीय वायु सेना के कितने विमानों को नुकसान पहुंचा है, इसकी डिटेल मांग रहे हैं। इधर कांग्रेस नेता ही राहुल के बयानों की कलई खोलते नजर आ रहे हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। सलमान खुर्शीद ने सीजफायर (Salman Khurshid) पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा है कि सीजफायर के लिए पाकिस्तान ने कॉल किया था। पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, 'सीजफायर के लिए पहले पाकिस्तान ने कॉल किया था। इसके अलावा सारी बातें बकवास हैं।'
Salman Khurshid ने बढ़ा दी राहुल गांधी की टेंशन
सलमान खुर्शीद ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश जाने वाली डेलिगेशन में शामिल हैं। उन्होंने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कहा, 'पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से संपर्क किया था और सीजफायर की मांग की थी। पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से संघर्ष रोकने की बात कही गई थी, जिसके बाद भारत ने संघर्ष रोकने का फैसला लिया था। इसके अलावा जो भी दावे किए जा रहे हैं सब बकवास हैं।' वरिष्ठ कांग्रेस नेता का यह बयान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के दावों से उलट हैं।

यह भी पढ़ें: अपनों को ही नहीं संभाल पा रहे Rahul Gandhi, शशि थरूर के बाद सलमान खुर्शीद भी हुए PM Modi के मुरीद
बता दें कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर कहा है कि भारत ने सीजफायर का निर्णय अमेरिकी दबाव में लिया है और यह देश की कूटनीति की असफलता दिखाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पहले दावा किया था कि उनकी मध्यस्थता की वजह से भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हुए हैं।
Salman Khurshid ने जकार्ता में पाकिस्तान को दिखाया आईना
सलमान खुर्शीद ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए रहा, 'हमसे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने पहले संपर्क किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। पाकिस्तान को तब तक भारी नुकसान हो चुका था। किसी का भी यह दावा करना कि हमने पहले फोन किया था पूरी तरह से बकवास है। पाकिस्तान में सरकार के नियंत्रण में सब कुछ नहीं है और वहां की सेना में भी कई गुट बन गए हैं। फौज के अंदर कई गुट हैं और वे आपस में लड़ रहे हैं।' इसके अलावा, खुर्शीद ने यह भी कहा कि भारत महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे कोई ताकत रोक नहीं सकती है।
यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी और कांग्रेस झूठ-धोखाधड़ी के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर', केंद्रीय मंत्री के बयान ने मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications