घर में तोड़फोड़ पर भड़के सलमान खुर्शीद, कहा-हिंदुत्व क्या करता है, देखना है तो मेरा नैनीताल का जला हुआ घर देखे
घर में तोड़फोड़ पर भड़के सलमान खुर्शीद, कहा-'हिंदुत्व क्या करता है, देखना है तो मेरा नैनीताल का जला हुआ घर देखिए'
नई दिल्ली, 16 नवंबर: कांग्रेस के वरिष्ठ सलमान खुर्शीद का उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित घर में सोमवार (15 नवंबर) को तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। सलमान खुर्शीद के घर पर पथराव भी किया गया है। असल में सलमान खुर्शीद के घर में कथित तौर पर उनकी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' पर विवाद के बीच तोड़फोड़ की गई है। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से की है। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना की जा रही है। इस किताब में कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व की राजनीति को खतरानाक बताया है। नैनीताल में घर में तोड़फोड़ और आग लगाने की घटना पर अब सलमान खुर्शीद ने प्रतिक्रिया दी है। सलमान खुर्शीद ने कहा है, ''आपको अगर देखना है कि हिंदुत्व क्या करता है तो नैनीताल में मेरे घर का जला हुआ दरवाजा देख लीजिए।''
Recommended Video

'मैंने जो किताब में कहा, हिंदुत्व ने वो करके दिखा दिया...'
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सलमान खुर्शीद ने फिर से एक बार कहा कि उन्होंने अपनी किताब में जो कुछ भी लिखा है, वो उससे पूरी तरह सहमत हैं। सलमान खुर्शीद ने कहा, ''असहमत होने वालों ने असहमति के लिए कोई भी स्पष्ट मामला नहीं बनाया है। उनकी असहमति नैनीताल में मेरे घर के सामने के दरवाजे को जलाने तक चली गई है। क्या यह साबित नहीं करता कि मैं क्या कह रहा था और जो मैं कह रहा था वो सही है? जिसे वे हिंदुत्व कहते हैं, उसके बारे में एक दृष्टिकोण और समझ है, जो हिंदू धर्म के किसी भी रूप का खंडन करती है। मेरे बयान की वैधता अब उनके द्वारा किए गए कार्यों से स्पष्ट है। न केवल फोन और सोशल मीडिया पर भाषाई रूप से गाली-गलौज करना बल्कि वास्तव में किसी के घर पर शारीरिक हमला करना ही हिंदुत्व है।''

'हिंदुत्व क्या करता है देखना है तो मेरे नैनीताल घर में जले हुए दरवाजे को देखिए'
गुलाम नबी आजाद जैसे आपकी पार्टी के सहयोगियों ने भी कहा है कि आपका बयान बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है। इस सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा, ''आपका बहुत बहुत धन्यवाद। तो, गुलाम नबी आजाद मेरे नेता हैं और राहुल गांधी नहीं हैं? क्या वह सही है? गुलाम नबी आजाद एक महान और सम्मानित नेता हैं लेकिन मुझे खेद है कि मेरी उनसे असहमति है। जब वह कहत हैं कि मैंने अतिशयोक्ति की है, तो मुझे लगता है कि कुछ ऐसा है जिसे मैंने बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया है। वह कुछ क्या है? हिंदुत्व क्या करता है देखना है तो मेरे नैनीताल घर में जले हुए दरवाजे को देखिए।''

सलमान खुर्शीद बोले- मेरा उद्देश्य सभी धर्मों को एकजुट करना है
क्या आप वाकई राजनीतिक हिंदुत्व की तुलना किसी आतंकी समूह से कर सकते हैं? इस सवाल के जवाब में सलमान खुर्शीद ने कहा, ''मैंने कहा है कि एक समानता है। मैंने यह नहीं कहा कि वे समान हैं। कुछ खास गुण होते हैं। और जो गुण मेरे विचार से चलता है, वह धर्म का दुरूपयोग, धर्म को विकृत करने का गुण है। अगर मैं कह सकता हूं कि जिहादी इस्लाम के बारे में... इस्लाम मेरा धर्म है। मुझे किसी और के अपने धर्म का दुरुपयोग करने के लिए ऐसा कहने से क्यों रोका जा रहा है? मैं पूरे दिन के लिए समानताएं बता सकता हूं लेकिन मेरा उद्देश्य लिंचिंग और बलात्कार को उजागर करना नहीं है। मेरा उद्देश्य क्षमा करना और आगे बढ़ना है। मेरा उद्देश्य सभी धर्मों को एकजुट करना है और यही मैं अयोध्या फैसले का समर्थन करके करना चाहता था।












Click it and Unblock the Notifications