Salman Khurshid का कांग्रेस के आरोपों पर छलका दर्द, 'देशभक्त होना मेरा गुनाह बन गया'
Salman Khurshid News: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ऑल पार्टी डेलिगेशन में शामिल हैं और विदेश में भारत का पक्ष बहुत मजबूती से रखा है। इस दौरान कुछ कांग्रेस नेता ही खुर्शीद और शशि थरूर जैसे नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। इस पर दुख जताते हुए पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि कुछ लोग हमसे सियासी वफादारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां भारत सरकार का विरोध करने नहीं आया हूं। यह 10-12 दिनों की बात है, जहां हमें सबसे पहले भारत का पक्ष रखना है। हम सबके लिए अभी इंडिया फर्स्ट है।
Salman Khurshid ने कांग्रेस पर साधा निशाना
दरअसल एक ओर ऑल पार्टी डेलिगेशन में कांग्रेस के कई बड़े नेता ऑपरेशन सिंदूर पर विदेशों में भारत का पक्ष रख रहे हैं। दूसरी ओर भारत में कांग्रेस पार्टी के ही कुछ नेता ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं। इस पर दुख जाहिर करते हुए सलमान खुर्शीद ने एक्स पर लिखा, 'यह देखना दुखद है कि हम आतंकवाद के खिलाफ अभियान में भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन देश में ही लोग सियासी वफादारी का हिसाब मांग रहे हैं। लगता है कि हमारा देशभक्त होना इतना मुश्किल है?'

यह भी पढ़ें: 'हमारे देशों में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है', अमेरिका में हुए आतंकी हमले में क्या बोले शशि थरूर
सलमान खुर्शीद ने इससे पहले जकार्ता में ऑपरेशन सिंदूर हटाने के फैसले की तारीफ करते हुए कहा था कि इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता आई है। उन्होंने इसे सरकार का साहसिक और समझदारी भरा फैसला बताया था। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि आज देश के पक्ष में बोलने की जरूरत है। मुझे लगता है कि इस वक्त किसी भी पार्टी में हों, यहां सबसे पहले भारत के प्रतिनिधि हैं। हम सबको एकजुट होकर देश के पक्ष में बोलने की जरूरत है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?
सवाल उठाने वालों पर खुर्शीद ने साधा निशाना
इससे पहले शशि थरूर ने भी ऑल पार्टी डेलिगेशन पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि देश के बाहर हम सभी पहले भारतीय हैं। हम यहां पर सरकार की तरफ से पक्ष लेने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि भारतीय प्रतिनिधि के तौर पर आए हैं। खुर्शीद ने भी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'कुछ लोग हम पर सवाल उठा रहे हैं कि हम इस प्रतिनिधिमंडल में क्या कर रहे हैं? जहां बीजेपी के लोग हैं हम वहां क्यों आए हैं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हम सब यहां भारतीय सांसद के तौर पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई मजबूत करने के लिए एकजुट हैं।'
यह भी पढ़ें: अपनों को ही नहीं संभाल पा रहे Rahul Gandhi, शशि थरूर के बाद सलमान खुर्शीद भी हुए PM Modi के मुरीद












Click it and Unblock the Notifications