प्रवीण तोगड़िया के संगठन का ऐलान, सलमान खान को पीटने पर 2 लाख का इनाम
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का विवादों से पुराना नाता रहा है, और इस बार तो वो अपने नहीं, बल्कि अपने जीजा के कारण बुरे विवाद में फंस गए हैं। सलमान खान को पीटने के लिए एक नेता ने दो लाख का इनाम रखा है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के साथी गोविंद पराशर ने सलमान पर ये इनाम रखा है।

आगरा। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का विवादों से पुराना नाता रहा है, और इस बार तो वो अपने नहीं, बल्कि अपने जीजा के कारण बुरे विवाद में फंस गए हैं। सलमान खान को पीटने के लिए एक नेता ने दो लाख का इनाम रखा है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के साथी गोविंद पराशर ने सलमान पर ये इनाम रखा है। पराशर ने सलमान पर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। बता दें कि सारा विवाद सलमान के जीजा आयुष शर्मा की आने वाली 'लवरात्रि' को लेकर है।

जलाए सलमान की फिल्मों के पोस्टर
सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को अपनी नई फिल्म में लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म सलमान खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है और इसका नाम 'लवरात्रि' रखा गया है। सारा विवाद फिल्म के नाम को लेकर ही शुरू हुआ है। गोविंद पराशर ने कहा कि इस नाम की फिल्म बनाकर वो हिंदू भावनाएं आहत कर रहे हैं। गुरुवार को पराशर ने बाकी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भगवान टॉकिज के बाहर सलमान खान की फिल्मों के पोस्टर्स जलाए।

सलमान की पीटने वाले पर रखा 2 लाख का इनाम
कार्यकर्ताओं ने फिल्म के विरोध में नारे भी लगाए। पराशर ने कहा, 'फिल्म सलमान खान द्वारा बनाई जा रही है। 'नवरात्रि' एक धार्मिक अवसर जिसके साथ लाखों हिंदुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। हम सलमान खान के इस तरह के इरादे की निंदा करते हैं और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। यदि इसे स्क्रीन करने की अनुमति है, तो हम इसका पूरा विरोध करेंगे।' पराशर ने आगे कहा कि वो हिंदू की भावनाएं आहत नहीं होने देंगे। ''हिंदू ही आगे' के सिटी यूनिट प्रेसीडेंट होने के नाते मैं सलामन खान को सार्वजनिक जगह पर पीटने वाले को 2 लाख का इनाम दूंगा।'

नवरात्रि पर आधारित कही जा रही है फिल्म
'हिंदू ही आगे' प्रवीण तोगड़िया का नया संगठन है, जिसके सिटी यूनिट प्रेसीडेंट पराशर ने कहा, 'सेंसर बोर्ड को ये फिल्म पास नहीं करनी चाहिए। अगर इसकी स्क्रीनिंग होती है तो 'हिंदू ही आगे' के कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे और जो भी सिनेमा हॉल फिल्म को दिखाएगा, वो जला दिए जाएंगे।' बता दें कि लवरात्रि गुजरात पर केंद्रित बताई जा रही है और इसके इस साल पांच अक्टूबर को रिलीज होने की उम्मीद है। लगभग इसी समय पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगी। सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को इस फिल्म' से लॉन्च कर रहे हैं। उनके साथ वरीना हुसैन फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: शो में बच्चे को जबरन गले लगाकर घिरे जैकलीन और सलमान, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई लताड़












Click it and Unblock the Notifications