Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: शो में बच्चे को जबरन गले लगाकर घिरे जैकलीन और सलमान, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई लताड़

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों जबरदस्त तरीके से अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दोनों एक डांस रियलिटी शो पर पहुंचे जिसके जजों में माधुरी दीक्षित नेने भी हैं। इस शो में जैकलीन ने कुछ ऐसा काम कर दिया कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Bollywood

मुंबई। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों जबरदस्त तरीके से अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दोनों एक डांस रियलिटी शो पर पहुंचे जिसके जजों में माधुरी दीक्षित नेने भी हैं। इस शो में जैकलीन ने कुछ ऐसा काम कर दिया कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जैकलीन ने शो में एक बच्चे को जबरदस्ती गले लगा लिया, जिसपर लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है। लोगों ने पूछा है कि बच्चे की मर्जी के बगैर जैकलीन ने उसे क्यों गले लगाया?

जैकलीन ने जताई बच्चे को गले लगाने की ख्वाहिश

जैकलीन ने जताई बच्चे को गले लगाने की ख्वाहिश

सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस और अनिल कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन के लिए एक डांस रियलिटी शो में पहुंचे। इस शो में जैकलीन ने एक बच्चे को गले लगाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि बच्चा मना कर देगा। इसपर सलमान ने बच्चे से पूछा कि जैकलीन उन्हें गले लगाना चाहती हैं, क्या वो उन्हें गले लगाने देंगे? इसपर बच्चे ने मना कर दिया। उसने कहा कि उसका जैकलीन को गले लगाने का मन नहीं है।

इसपर सलमान और जैकलीन तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और बच्चे को पकड़कर गले लगाया। जैकलीन ने इसका वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'बच्चे अक्सर मुझे पसंद करते हैं, लेकिन ये लड़का अलग था। खैर, आखिर में मैंने उसे गले लगा ही लिया।' बच्चे को जबरदस्ती गले लगाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जैकलीन को खूब खरी-खोटी सुनाई है। लोगों का कहना है कि बच्चे ने गले लगाने से मना कर दिया था तो फिर उसके साथ ये जबरदस्ती क्यों की गई?

लोगों ने सुनाई जैकलीन को खरी-खोटी

'अगर सलमान लगाते बच्ची को जबरदस्ती गले तो?'

'अगर सलमान लगाते बच्ची को जबरदस्ती गले तो?'

जैकलीन के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या तुम लोगों में दिमाग नहीं है? बच्चा मना कर रहा है और तुम जबरदस्ती गले लगा रहे हो। ये मोलेस्टेशन है। अगर कोई बच्ची मना करती और सलमान उसे जबरदस्ती गले लगाता तो?' इस फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि जैकलीन को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वगीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये लोग बच्चे के मना करने के बावजूद ऐसा कैसे कर सकते हैं? जैकलीन की तरफ से अभी तक इसपर कोई सफाई नहीं आई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+