गणपति विसर्जन पर सिगरेट पीते दिखे सलमान खान, VIDEO हुआ वायरल

मुंबई। बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक पत्रकार से बदसलूकी के मामले में सलमान सुर्खियों में आए थे और अब नया मसला उनके एक वीडियो के सामने आने के बाद खड़ा हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सलमान गणेश विसर्जन पर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, सलमान की बहन अर्पिता के घर गणेश विसर्जन के दौरान सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सलमान की इस हरकत को लेकर उन्हें खूब ट्रॉल किया जा रहा है।

विसर्जन के दौरान सलमान का देसी डांस खूब वायरल हो रहा है

विसर्जन के दौरान सलमान का देसी डांस खूब वायरल हो रहा है

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी अर्पिता गणपति बप्पा को अपने घर लाई हैं। ऐसे में सलमान खान समेत पूरे खान परिवार बप्पा का बड़े धूम-धाम के साथ स्वागत किया। वहीं गणपति विसर्जन के दौरान सलमान का देसी डांस खूब वायरल हो रहा है। इन सभी वायरल वीडियो में आप सलमान का अलग ही अंदाज देख सकते हैं। बप्पा के विसर्जन के दौरान सलमान उनकी भक्ति में एक दम लीन हैं। उनके घर के बाहर ढोल नगाड़े बज रहे हैं। सलमान बिलकुल देसी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

पूरा खान परिवार पूजा करता नजर आया

पूरा खान परिवार पूजा करता नजर आया

वहीं एक वीडियो में पूरा खान परिवार गणपति की पूजा करते नजर आ रहा है। विसर्जन के दौरान एकट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी भी नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान के अजीज उनके बॉडीगार्ड शेरा ने भी बप्पा की आरती की। सलमान के बाद फिर अरबाज खान ने पूजा की थाली हाथ में ली और बप्पा की आरती उतारी।

पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

मुंबई के एक पत्रकार अशोक पांडे के साथ बदसलूकी के मामले में अंधेरी कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने अभिनेता सलमान खान के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। अशोक पांडे का आरोप है कि अप्रैल महीने में जब सलमान खान साईकल से जा रहे थे तब मोबाइल से वीडियो बनाने पर सलमान खान ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया फिर भद्दी-भद्दी गालियां दी और बदसलूकी की। हालांकि 5 मिनट बाद सलमान के बॉडी गॉर्ड ने फोन वापस कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+