सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने फिल्म 'अंतिम' के सेट से शेयर कीं खास तस्वीरें

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म अंतिम की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके बॉडीगार्ड शेरा ने फिल्म के सेट से सलमान खान की कुछ अनदेखी तस्वीर साझा की हैं। इन फोटोज में सलमान बेहद शानदार लुक में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड। देश दुनिया के तमाम हीरो अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ हरदम एक बॉडीगार्ड रखते हैं। आम लोग और फिल्मों के दीवाने हीरो को तो जानते हैं लेकिन उनके बॉडीगार्ड का नाम और शक्ल भला किसे याद रहती है। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसे बॉडीगार्ड भी हैं जो इतने फेमस हो गए हैं कि लोग भरी भीड़ में उन्हें पहचान लेते हैं। शायद हमारे बताने से पहले आपके दिमाग में उनका नाम भी आ गया होगा। जी हां, आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। 'शेरा!'। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा एकमात्र ऐसे बॉडीगार्ड हैं जिन्हें बच्चा-बच्चा जानता है। सलमान खान घर से बाहर जहां भी जाते हैं शेरा उनकी परछाई बनकर साथ रहते हैं। भाईजान इन दिनों 'अंतिम' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शेरा ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

Salman Khan

तस्वीरों में सलमान लाल रंग की पगड़ी बांधे, जींस और काले रंग की बनियान पहने और हाथ में एक मग लिए दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए शेरा ने लिखा कि यह फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें हैं। वहीं उन्होंने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें सलमान लाल रंग की पगड़ी में गुलाबी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

फिल्म में सलमान इसी लुक में नजर आएंगे। इन फोटोज पर सलमान और शेरा के फैंस ने ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दी हैं। शेरा ने नए साल की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह सलमान के गले में पीछे से हाथ डाले नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में शेरा ने लिखा, 'हम नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। उम्मीद है यह साल सभी के लिए खुशियां और आशाएं लेकर आए'

उनमें से एक प्रशंसक ने लिखा, 'शेरा भाई, हमारे प्यारे से भाईजान की परछाई बनने के लिए आपका धन्यवाद।' इसके अलावा शेरा ने सलमान खान के जन्मदिन की भी तस्वीरे साझा की है। फोटों में शेरा सलमान के साथ नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+