सलमान खान बोले- 23 मई को सबको बता दूंगा, कब कर रहा हूं शादी

नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी शादी को लेकर किए एक सवाल के जवाब मैं कहा है कि वो कल (23 मई) अपनी शादी के बारे में घोषणा कर देंगे। 53 साल के सलमान खान से अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल होता है। मुंबई मिरर से एक बातचीत के दौरान भी उनसे पूछा गया कि शादी को लेकर उनका क्या प्रोग्राम है तो उन्होंने हंसते हुए दिलचस्प जवाब दिया।

 23 मई को बताऊंगा, शादी कब

23 मई को बताऊंगा, शादी कब

शादी को लेकर हुए सवाल पर सलमान ने कहा कि 23 मई को ऐलान करूंगा। इसके बाद सलमान खान जोर से हंस दिए। बता दें कि 24 मई को 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनावों के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। कहीं ना कहीं सलमान ने इशारे में कहा कि उनकी शादी से इतर दूसरी अहम चीजें भी देश में हो रही हैं, जहां लोगों का ध्यान होना चाहिए। फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने ये बात कही।

बच्चे तो चाहता हूं, लेकिन उनकी मां नहीं

बच्चे तो चाहता हूं, लेकिन उनकी मां नहीं

सलमान खान ने बच्चों को लेकर कहा कि वो बच्चे तो चाहते हैं लेकिन बच्चे अपनी मां के साथ आते हैं और वो मां को नहीं लाना चाहते। सलमान ने कहा, सलमान ने कहा कि वह हमेशा से अपने बच्चे चाहते हैं लेकिन उनकी मां नहीं लाना चाहते। हालांकि सलमान ने कहा कि उन्हें पता है कि बच्चों के लिए उनकी मां कितनी जरूरी है। वैसे बच्चों की केयर करने के लिए मेरे पास बहुत सारे लोग हैं। शायद मैं ऐसी किसी योजना में सफल हो जाऊं।

प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर ये बोले सलमान

प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर ये बोले सलमान

सलमान खान की फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा काम कर रही थीं लेकिन बादलमें उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इस पर सलमान ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने बहुत हिम्मत का काम किया,अक्सर लड़कियां उनके साथ काम करने के लिए पति को भी छोड़ने को तैयार हो जाती है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने पति के लिए 'भारत' छोड़ दी। सलमान ने कहा, प्रियंका चोपड़ा मेरे पास आई कहने लगी मेरी शादी होने वाली है तो मैं भारत में काम नहीं कर पाऊंगी फिर मैंने प्रियंका से कहा कि हम फिल्म की डेट को आगे कर लेते हैं लेकिन प्रियंका ने कहा उन्हें पता नहीं है कि उनकी शादी की तारीख और फिल्म की शूटिंग की तारीख का क्या होगी, इसलिए वो फिल्म नहीं करेंगी। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+