सलमान खान के जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई 27 फरवरी को
जातिसूचक टिप्पणी के मामले में सुनवाई 27 फरवरी को
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और अन्य के खिलाफ जातिगत टिप्पणी करने के मामले में दायर याचिका पर दिल्ली होईकोर्ट 27 फरवरी को सुनवाई करेगा। सलमान और अन्य के खिलाफ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान शेड्यूल कास्ट को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। दिल्ली हाईकोर्ट में अभिनेता और दूसरे लोगों पर एफआईआर की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर कोर्ट 27 फरवरी को सुनवाई करेगा।

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिकाओं वाली 'टाइगर जिंदा है' बीते साल 22 दिसम्बर को रिलीज हुई, फिल्म के प्रमोश के दौरान सलमान और शिल्पा शेट्टी पर वाल्मीकि समाज के लिए जातिगत एवं अपमानजनक शब्द कहे जाने का आरोप है। सलमान खान ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान अपने एक डांस स्टेप के बारे में बताते हुए 'भंगी' शब्द का इस्तेमाल किया। वहीं, शिल्पा ने इसी शब्द का इस्तेमाल करते एक रिएलिटी शो में कहा था कि वो घर में अक्सर ऐसी ही दिखती हैं। मामले में सलमान और शिल्पा के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications