कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल से प्रभावित हुए सलमान खान, जानें क्यों की तारीफ

कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल से प्रभावित हुए सलमान खान, जानें क्यों की तारीफ

Katrina Kaif's sister Isabel Kaif: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ जल्‍द ही बॉलीवुड में अपने डेब्यू फिल्‍मों में दर्शकों को नजर आने वाली है। इसाबेल जल्‍द ही 'सुस्वागतम खुशामदीद' से पुलकित सम्राट में नजर आने वाली हैं। इसाबेल कैफ ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है। ये फोटोज उनके आने वाली दोनों फिल्‍मों की है। इस फिल्‍म की तस्‍वीरें देख सलमान खान भी इसाबेल से इम्‍प्रेस हो गए।

इसाबेल की जमकर तारीफ की

इसाबेल की जमकर तारीफ की

बॉलीवुड के एक्‍टर सल्‍लू भाई यानी कि सलमान खान इसाबेल से इतने इम्‍प्रेस हो गए कि उन्‍होंने इसाबेल और पुलकित सम्राट की फोटो शेयर की है।सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसाबेल कैफ और पुलकित सम्राट की तस्वीर शेयर की है। मालूम हो कि दोनों स्टार इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। सलमान खान ने ये फोटो शेयर करते हुए इसाबेल की जमकर तारीफ की।

सलमान खान ने इसाबेल की तारीफ में लिखी ये बात

सलमान खान ने इसाबेल की तारीफ में लिखी ये बात

सलमान खान ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'अरे वाह पुलकु और इसा... आप दोनों फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद में एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। बधाई और ऑल द बेस्ट। आप दोनों पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।' इसके बाद इसाबेल कैफ ने सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है। बता दें सलमान से पहले कटरीना कैफ ने अपने इंस्‍टाग्राम पर अपनी छोटी बहन इसाबेल कैफ को बधाई दी थी और कटरीना कैफ ने तस्वीर के साथ लिखा, 'इसाबेल कैफ और पुलकित सम्राट को बधाई।' इसके साथ उन्होंने स्टार इमोजी बनाए हैं।

इसाबेल कैफ इस किरदार में आएंगी नजर

मालूम हो कि इसाबेल कैफ की आने वाली फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' सामाजिक समरसता के मैसेज देगी। फिल्म में पुलकित सम्राट दिल्ली के लड़के अमन के किरदार में वहीं इसाबेल कैफ आगरा के शहर में रहने वाले नूर के कैरेक्‍टर में नजर आएंगी। वहीं सलमान खान जल्‍द ही राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई इस साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा सलमान खान 'टाइगर 3', 'अंतिम', 'किक 2' और 'कभी ईद कभी दिवाली' समेत अन्‍य फिल्‍मों में दर्शकों को नजर आने वाले हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/pearly-71377.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+