सलमान खान को सजा सुनाने वाले जज ने कहा- वो अभिनेता हैं और लोग उनका अनुसरण करते हैं

जोधपुरः जोधपुर की अदालत ने 20 साल पुराने एक मामले में गुरुवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान को दोषी पाया, जिसके बाद उन्हें पांच साल की सजा सुना दी। सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा कि , उनके(सलमान खान) कार्यों को देखकर लोग उनका अनुसरण करते हैं। उसके बावजूद मुल्जिम(सलमान खान) ने संरक्षित वन्य जीव दो काले हिरणों का शिकार किया जो एन्टीलॉप सर्वीकापरा की प्रजाति के निर्दोष मूक वन्यजीव थे।

सलमान को सुनाई पांच साल की सजा

सलमान को सुनाई पांच साल की सजा

इस मामले में अदालत ने आगे कहा कि 'वहीं आजकल जिस तरह से वन्यजीवों के अवैध शिकार की घटनाएं बढ़ रही है उसे देखते हुए मुल्जि़म(सलमान खान) का कृत्य व प्रकरण गंभीर प्रवृति का है। ऐसे में मुल़्जिम के प्रति नरमी का रूख अख्तियार नहीं किया जा सकता है। सलमान को दण्डित किया जाना न्यायोचित है।'

फैसला सुनाते वक्त जज ने कही ये बात

फैसला सुनाते वक्त जज ने कही ये बात

फैसला सुनाते समय जज ने कहा कि, 'मेरे मतानुसार इनके द्वारा पेश की गई तथ्य व परिस्थितियां इस मामले की तथ्य व परिस्थितियों से अलग होने के कारण अभियुक्त को प्रोबेशन का लाभ प्राप्त करने का अधिकारी नहीं पाया जाता है। मुलजिम(सलमान खान) को दोषसिद्ध अपराध अंतर्गत धारा 9/11 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में कारावास और अर्थदण्ड से दण्डित किया जाना न्यायोचित है।

20 साल पुराना है केस

20 साल पुराना है केस

बता दें, अभिनेता सलमान खान को ये सजा 20 साल पुराने एक केस में सुनाई गई है। साल 1998 में जोधपुर में सलमान खान फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्र भी थे। इसी दौरान इन सब पर आरोप लगा कि इन्होंने काले हिरण का शिकार किया था, जो संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+