सलमान खान ने पूरा किये बॉटल कैप चैलेंज, लेकिन पैरों से नहीं खोली बोतल, बल्कि...

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रचलित बॉटल कैप चैलेंज को कई बॉलीवुड सितारे भी पूरा कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और सुनील ग्रोवर ने इसे अपनी तरह पूरा किया। ऐसे में सलमान खान भला क्यों पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी इसे पूरा किया लेकिन सलमान का अंदाज कुछ अलग था। सलमान ने ये चैलेंज पूरा करते हुए इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लेकिन सलमान ने अपने इस वीडियो में फैंस को एक खास संदेश भी दिया है।

'डोंट थकाओ पानी बचाओ'

'डोंट थकाओ पानी बचाओ'

वीडियो में सलमान पहले पानी की बोतल के ढक्कन को पैर से खोलने की जगह फूंक से खोलते हैं और फिर पानी पी जाते हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'डोंट थकाओ पानी बचाओ'। सलमान के इस वीडियो पर उनके फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे है। गौरतलब है कि इन दिनों सलमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और निजी जीवन या वर्कआफट के कई वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वे कई अजीब लेकिन शानदार वीडियो शेयर कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Don’t thakao paani bachao

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

कई सितारे पूरा कर चुके बॉटल कैप चैलेंज

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर चल रहे इस चैलेंज को अब तक कई बॉलीवुड सितारे पूरा कर चुके हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुष्मिता सेन और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं। बता दें कि इस चैलेंज को फिटनेट फ्रीक अक्षय कुमार ने शुरू किया था। उन्होंने हॉलीवुड एक्टर जेसन स्टेथम से इंस्पायर होकर ये चैलेंज पूरा किया था।

53 की उम्र में ऐसी खतरनाक एक्सरसाइज

इससे पहले सलमान ने एक अन्य वीडियो शेयर किया थी जिसमें वे जिम में लैग प्रेस की मशीन पर एक्सरसाइज कर रहे हैं लेकिन उन्होंने मशीन पर हल्के वेट के साथ भारी वजन के अपने दो बॉडीगार्ड्स को बैठाया हुआ है और मशीन को पैरों से ऊपर नीचे कर रहे हैं। ये देखने में जितना खतरनाक है इसे करने के लिए उतनी ही अधिक हिम्मत चाहिए।

 फैंस को पसंद आया सलमान का ह्यूमर

फैंस को पसंद आया सलमान का ह्यूमर

सलमान खान ने जिम का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'इस उतार चढ़ाव का अनुभव करने के बाद आखिरकार मेरे सुरक्षा गार्ड्स को अहसास हो गया होगा कि वे मेरे साथ कितने अधिक सुरक्षित हैं।' सलमान खान के ये ह्यूमर उनके फैंस को बहुत अधिक पसंद आया है। सलमान की स्ट्रैंथ उनके बॉडीगार्ड से अधिक दिखाई पड़ रही है। इसके अलावा भी सलमान आजकल अपने इंस्टाग्राम पर शानदार वीडियो शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर की मुगलों की तरफदारी, ट्रोलर्स ने कहा- 'तुम्हें और जलील होना है'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+