फिर विवादों में सलमान खान, पत्रकार ने लगाया मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और विवादों का चोली-दामन का साथ है, एक बार फिर से वो कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। एक पत्रकार ने उन पर और उनके बॉडीगार्ड पर बीच सड़क पर मारपीट करने, धमकाने और गाली देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है, पत्रकार का नाम अशोक पांडे है जो JK24x7 न्यूज चैनल में महाराष्ट्र हेड हैं।

सलमान पर पत्रकार ने लगाया मारपीट का आरोप
उनके वकील ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अशोक पांडे की ओर से सलमान खान के खिलाफ मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 392, 426 और 506 के तहत शिकायत दर्ज करवाई है, अब इस मामले की सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की...
अशोक पांडे के वकील ने ये भी कहा कि घटना के वक्त ही अशोक पांडे ने डीएम नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन सलमान का रुतबा देखते हुए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद हम कोर्ट पहुंचे और आज कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला 25 अप्रैल का है जब सलमान अपने बॉडीगार्ड और कुछ लोगों के साथ रात में साइकिल से सैर करने निकले थे। उस वक्त अशोक अपने कैमरामैन के साथ कार से जुहू से कांदिवली जा रहे थे। उन्होंने सलमान खान को देखा और उनका वीडियो बनाने लगे। लेकिन सलमान की नजर जैसे ही पत्रकार और उनके कैमरामैन पर पड़ी तो उन्होंने उसका कैमरा छीन लिया उसके बाद धमकी देने लगे।

अशोक पांडे को सलमान के बॉडीगार्ड ने पीटा था...
अशोक के मुताबिक सलमान ने अपने बॉडीगार्ड की तरफ इशारा किया जिसके बाद उन लोगों ने पत्रकार के साथ मारपीट की। अशोक पांडे का कहना है कि उन्होंने सलमान के बॉडीगार्ड से पूछने के बाद ही वीडियो बनाना शुरू किया था। इसके बावजूद उन लोगों ने मारपीट की और फोन छीनकर डाटा डिलीट करने की कोशिश की।
-
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications