सलमान के सपोर्ट में ये क्या कह गए अभिजीत, फुटपाथ पर सोने वालों को कहा कुत्ता
मुंबई। हिट एंड रन केस में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले से सलमान के करोड़ो फैन और बॉलीवुड खासा आहत है। लेकिन इसी बीच जाने-माने गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने एक ऐसा आपत्तिजनक बयान दिया है जिससे सब हैरान है। अभिजीत के इस बयान पर सोशल नेटवर्किंग साइट पर घमासान मचा हुआ है और चारों तरफ उनकी धू-धू हो रही है।

अभिजीत ने फुटपाथ पर सोने वालों की तुलना कुत्तों से कर दी है। अभिजीत ने ट्वीट किया है कि, "कुत्ता रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा। सड़क गरीबों के बाप की नहीं है मैं सालों तक बेघर रहा हूं, लेकिन कभी भी रोड पर नहीं सोया।"
इतना ही नहीं इसके आगे अभिजीत ने एक और ट्वीट किया है और लिखा है कि "सड़क पर सोना सुसाइड करना है। जो फुटपाथ पर सोते हैं वो मूर्ख हैं, उनको सजा मिलनी चाहिए।"
अभिजीत ने सलमान को बेगुनाह बताया है और ट्वीट किया है कि "रोड कारों के लिए बनी हैं सोने वाले कुत्तों के लिए नहीं है। इसमें सलमान खान की कोई गलती नहीं है।" अभिजीत ने कहा, "फुटपाथ पर सोना जुर्म है। बॉलीवुड के 80 फीसदी बेघर लोगों सितारे बने, लेकिन कभी रोड पर नहीं सोया।"
अभिजीत का कहना है कि बॉलीवुड को खुलकर सलमान के समर्थन में आना चाहिए। अभिजीत के इस बयान के बाद उनकी खासा किरकिरी हो रही है। जब उनसे इस बयान पर पूछा गया तो वो इसपर अड़े रहे और कहा कि फुटपाथ पर सोने से अच्छा है वो गलियों से सोएं जहां गाडि़यां आती जाती ना हो।












Click it and Unblock the Notifications