सलमान खान की भांजे आहिल के साथ गणपति पूजा, सुनने को मिली भद्दी बातें
नई दिल्ली। सलमान खान हर साल गणेश चतुर्थी काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस साल सलमान खान ने पूजा की और वो डांस करते हुए भी नजर आए। लाई थीं। सलमान का स्वरा भास्कर और डेजी शाह के साथ डांस और अपने भांजे आहिल के साथ आरती करते हुए वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं। इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इन तस्वीरों को लेकर उन पर भद्दे कमेंट भी किए हैं।

मुसलमान होकर गणपति पूजते हो
सलमान खान सोशल मीडिया पर शेयर फोटो में भांजे आहिल को गोद में लेकर पूजा करते दिख रहे हैं। इस फोटो पर कई यूजर्स ने उनको मुसलमान होकर पूजा करने के लिए भला बुरा रहा है। वहीं स्वरा, डेजी और दूसरे लोगों के साथ गणेश चतुर्थी पर डांस को लेकर भी उनको कई असहज करने वाले कमेंट किए गए हैं।

फोटो पर आए कुछ इस तरह के कमेंट
सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा कि पूजा तो याद रहती है लेकिन कभी ईद की नमाज में नहीं दिखते हो। दूसरे यूजर ने लिखा, मोहर्रम का मातम चल रहा है और ये मुसलमान गणपति उत्सव पर डांस कर रहा है, हद है। एक और यूजर ने लिखा, मुस्लिम होकर जो कर रहे हो उसके लिए शर्म करो। लानत है तुम्हारे मुस्लिम होने पर।

सारा पर भी आए ऐसे ही कमेंट
एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर गणेश चतुर्थी मनाते हुए फोटो पोस्ट की है। सारा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति दर्शन करते हुए फोटो शेयर की। सारा अली खान की इस तस्वीर को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने मुसलमान होकर पूजा पर सवाल उठा दिया।












Click it and Unblock the Notifications