साक्षी धोनी ने शेयर की स्कूल की सहेलियों के साथ तस्वीर, पहचान नहीं पाएंगे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। साक्षी की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो साक्षी के स्कूल के वक्त की है, जिसमें वो अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। एकबार तो फोटो देखने पर पांच लड़कियों की इस तस्वीर में साक्षी पहचान में ही नहीं आ रही हैं।

साक्षी ने तस्वीर के साथ लिखा गोल्डन डेज

साक्षी ने तस्वीर के साथ लिखा गोल्डन डेज

साक्षी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में साक्षी के साथ उनके स्कूल की चार दोस्त और नजर आ रही हैं। फोटो में साक्षी और उनकी फ्रेंड सफेद सूट, नीले स्वेटर और ग्रीन दुपट्टे में हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए साक्षी धोनी ने लिखा, Golden Days!

फैंस को पसंद आ रही है तस्वीर

फैंस को पसंद आ रही है तस्वीर

साक्षी धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया यूजर को खूब पसंद आ रही है। महज चार घंटे में तस्वीर पर एक लाख 25 हजार लाइक हैं। वहीं कमेंट भी इस पर खूब आ रहे हैं। लोग साक्षी की फोटो देख अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं साक्षी

सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं साक्षी

साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने रांची में बिजली कटने को लेकर ट्वीट कर दिया था। जिसकी काफी चर्चा हुई थी। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की है। साक्षी ने औरंगाबाद के इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमैंट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+