सहारा ग्रुप ने बेची अहमदाबाद 'सहारा सिटी' सिर्फ 464 करोड़ रुपए में

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा को जेल से बाहर निकालने के लिए आवश्यक जमानत राशि का इंतजाम करने के लिए सहारा समूह ने अपनी संपत्तियों की बिक्री शुरू कर दी है। सहारा ने अहमदाबाद के सहारा सिटी रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट की 4.21 लाख वर्ग मीटर जमीन एक स्थानीय डेवलपर को 464 करोड़ रुपए में बेच दी है।
एचएन सफल के मालिक धीरेन वोरा ने बताया कि उन्होंने सहारा सिटी प्रोजेक्ट को 464 करोड़ रुपए में खरीदा है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार यह राशि सेबी द्वारा प्रबंधित सहारा के बैंक एकाउंट में जमा करा दी गई है।
सहारा समूह ने भोपाल के नजदीक शेला गांव में कुछ साल पहले सहारा सिटी रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट लांच किया था। हालांकि इसके अधिकांश ग्राहकों ने शिकायत की है कि पूरा भुगतान करने के बावजूद सहारा ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं और मकान का पजेशन भी नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications