Sagardighi by-election: कांग्रेस ने मनाया जश्न, बायरन बोले: जनता की जीत,जितनी उम्मीद थी उससे ज़्यादा वोट मिले
मुर्शिदाबाद सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीत हासिल करने पर कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास ने कहा, "ये सागरदिघी के जनता की जीत है।

पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर किया है। मुर्शिदाबाद सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। उपचुनाव में जीत हासिल करने पर कांग्रेस उम्मीदवार बायरन विश्वास ने कहा, "ये सागरदिघी के जनता की जीत है। जितनी उम्मीद थी उससे ज़्यादा वोट मिले इसके लिए सागरदिघी के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
कांग्रेस के बायरन ने तृणमूल के देबाशीष को 22,980 मतों के अंतर से हराया
त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए साथ ही देश के पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुआ। जिनके नतीजे भी विधानसभा चुनावों के साथ ही आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की एक विधानसभा सीट सागरदिघी क्षेत्र पर भी उपचुनाव हुआ था। जहां कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने तृणमूल के देबाशीष बंदोपाध्याय को 22,980 मतों के अंतर से हराया। बीजेपी के दिलीप साहा तीसरे स्थान पर रहे। तीन बार के तृणमूल विधायक और राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के पिछले साल दिसंबर में निधन के कारण उपचुनाव कराया गया था। जिस पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications