Sadhguru: ब्रेन हैमरेज के शिकार हुए सदगुरु जग्गी वासुदेव की अब कैसी है हालत? डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट
Sadhguru Health Update: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन हैमरेज के बाद ब्रेन सर्जरी हुई है। सद्गुरु को लगभग एक मही ने से सिरदर्द हो रहा था। ब्रेन हैमरेज की वजह से सद्गुरु के जान पर बन आई थी। अब अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने सफल ब्रेन सर्जरी के बाद सद्गुरु का हेल्थ अपडेट दिया है।
एक सीनियर डॉक्टर ने कहा, ''सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ब्रेन में बहुत खतरनाक (जानलेवा) ब्लीडिंग हुई थी, जिसके बाद नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में उनका ब्रेन सर्जरी किया गया है। हालांकि अब वो ठीक हो रहे हैं।''

अपोलो अस्पताल ने कहा कि सद्गुरु पिछले 4 हफ्ते से गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे। दर्द की गंभीरता के बावजूद, उन्होंने अपना सामान्य दैनिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियां जारी रखीं और 8 मार्च को एक महा शिवरात्रि समारोह भी आयोजित किया। इसके बाद उन्होंने अपने इलाज की योजना बनाई।
ब्रेन सर्जरी के बाद सद्गुरु ने भी शेयर किया वीडियो
ब्रेन सर्जरी के बाद सद्गुरु ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सद्गुरु कहते हैं, ''अपोलो अस्पताल के न्यूरोसर्जन ने कुछ खोजने की कोशिश करने के लिए मेरी खोपड़ी को काटा लेकिन कुछ नहीं मिला। मेरा दिमाग पूरी तरह खाली है। इसलिए उन्होंने हार मान ली और इसे ठीक कर दिया। मैं यहां दिल्ली में हूं और दिमाग पर पट्टी बंधी हुई है। लेकिन ब्रेन में कुछ नहीं है।''
अस्पताल ने सद्गुरु के बारे में क्या कहा?
- 15 मार्च को सद्गुरु का सिरदर्द बेहद गंभीर हो गया, जब उन्होंने लगभग 3:45 बजे दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विनीत सूरी से सलाह ली।
- डॉ विनीत सूरी को तुरंत सब-ड्यूरल हेमेटोमा का शक हुआ औ उन्होंने तत्काल एमआरआई की सलाह दी। सद्गुरु ने उसी दिन शाम 4:30 बजे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में मस्तिष्क का एमआरआई कराया, और इसमें मस्तिष्क में बड़े पैमाने पर ब्लीडिंग का पता चला।
- जिसके बाद सद्गुरु को तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन 15 मार्च को शाम 6 बजे उनकी बैठक थी और 16 मार्च को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव भी था।
- 17 मार्च को सद्गुरु को कमजोरी महसूस हुई और बार-बार उल्टी के साथ सिरदर्द भी होने लगा। जिसके बाद उन्हें पोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी में डॉ. विनित सूरी, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. सुधीर त्यागी और डॉ. एस चटर्जी सहित सीनियर डॉक्टरों की एक पूरी टीम लगी थी। सर्जरी के बाद सद्गुरु को वेंटिलेटर से हटा दिया गया।
- फिलहाल सद्गुरु लगातार रिकवर कर रहे हैं। सद्गुरु के मस्तिष्क और शरीर में सुधार हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications