'हमारी बहू रजनीकांत' फेम रिद्धिमा पंडित की मां का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

मुंबई। देश एक बार फिर से कोरोना का कहर झेल रहा है, देश में एकदम से कोरोना के मरीज बढ़ गए हैं, इस महामारी की चपेट में आम से लेकर खास लोग हैं तो वहीं टीवी की दुनिया से एक बुरी खबर है। जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित की मां का निधन हो गया है, रिद्धिमा की मां कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। उनका इलाज मुंबई को नानावटी अस्पताल में चल रहा था, वो पहले से ही किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं, उस पर उन्हें कोरोना हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत एकदम से खराब हो गई और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रिद्धिमा की मां कोरोना संक्रमित थीं

रिद्धिमा की मां कोरोना संक्रमित थीं

ईटाइम्स के मुताबिक रिद्धिमा की मां कोरोना संक्रमित थीं इसलिए उनसे उनकी फैमिली अंतिम वक्त में मिल भी नहीं पाई , उनका निधन 4 अप्रैल को हुआ है। गौरतलब है कि रिद्धिमा पंडित को लोग 'हमारी बहू रजनीकांत' शो से पहचानते हैं। वैसे वो इसके अलावा 'खतरों के खिलाड़ी' , 'खतरा खतरा खतरा', 'हम आई एम बिकॉज ऑफ अस' जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं।

टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

टीवी का खूबसूरत चेहरा कही जाने वाली रिद्धिमा पंडित की मां से जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है, लोग उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं।

देश में 1,03,558 नए कोरोना के केस सामने आए

देश में 1,03,558 नए कोरोना के केस सामने आए

आपको बता दें कि देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में देश में 1,03,558 नए कोरोना के केस सामने आए हैं , जो कि एक दिन में आए अब तक के सबसे अधिक आंकड़े हैं।

बीते 24 घंटों में कोरोना से 478 लोगों की मौत

तो वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 478 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,25,89,067 हो गई और कुल मौतों का आंकड़ा 1,65,101 पहुंच गया है।, देश में एक्टिव केस 7,41,830 हैं, जबकि1,16,82,136लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में अब तक 7,91,05,163 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है।

 महाराष्ट्र में लगा रात्रि कर्फ्यू

महाराष्ट्र में लगा रात्रि कर्फ्यू

कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र है, जहां सबसे ज्यादा कोविड 19 के मरीज राजधानी मुंबई में हैं। इसलिए महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने अब रात्रि कर्फ्यू लगाया है। सरकार के आदेशानुसार यह कर्फ्यू आज रात 8 बजे से शुरू होकर सुबह 7 बजे तक रहेगा। ऐसे में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी शॉप्स, मॉल, सिनेमाघर और मनोरंजन के साधन बंद रहेंगे।पार्क, बीच, गेटवे ऑफ इंडिया और दूसरे खुले स्थानों पर शनिवार और रविवार के दिन घूमने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+