संघ से बर्खास्तगी पर बोले सुभाष- इन सबके पीछे पर्रिकर का हाथ
पणजी। गोवा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संचाल पद से हटाए गए सुभाष वेलिंगकर ने कहा है कि उनके हटाए जाने की वजह भारतीय जनता पार्टी के नेता, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हैं।

वेलिंगकर को हटाए जाने के विरोध में 400 से ज्यादा संघ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने का ऐलान किया था।
सुभाष करते रहे हैं गोवा में भाजपा का विरोध
बता दें कि सुभाष भारतीय भाषा सुरक्षा मंच के प्रमुख हैं और वो राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार की इसलिए आलोचना करते रहे हैं कि वे सरकार स्थानीय भाषाओं, कोंकणी और मराठी की जगह अंग्रेजी को महत्व दे रही है।
बृहस्पतिवार (1 सितंबर) को सुभाष ने पत्रकारों को बताया था कि कुछ और संघ के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है और वे कोणार्क प्रांत से हटकर अलग गोवा प्रांत बनाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें गोवा प्रांत का 'प्रांत संघ चालक' नियुक्त किया है। खुद के संघ से हटाए जाने के बाद सुभाष ने कहा कि ' मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं।'
गडकरी और पर्रिकर रहे हैं मजबूत लॉबिंग

उन्होंने कहा कि 'मैं इस कार्रवाई की उम्मीद कर रहा था क्योंकि गडकरी और पर्रिकर केंद्र में शक्तिशाली हैं और वो वहां मजबूत लॉबिंग कर रहे हैं। वो जरूर इसके लिए विश्वस्त रहे होंगे। उन्होंने जरूर संघ हाईकमान को गलत सूचना दी होगी।'
सुभाष ने कहा कि इस बात की संभावना है कि गडकरी और पर्रिकर ने इस मुद्दे पर संघ हाईकमान को गलत सूचना दी होगी।'

सुभाष ने कहा कि 'इसके पीछे पर्रिकर का हाथ ज्यादा होगा। उनके लिए मैं केन्द्र बिन्दु हूं और वो उन्होंने मीडियम ऑफ इंस्ट्रक्शन मूवमेंट को तोड़ने की कोशिश होगी। इसे करने के बाद वो पश्चाताप जरूर करेंगे।'
संघ ने दावा किया खारिज
वहीं सुभाष के समर्थन में संघ हुए इस्तीफों और नए प्रांत के दावे को संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने खारिज किया है।
उन्होंने कहा कि संघ की कोई भी यूनिट खुद से अलग नहीं हो सकती। यह केंद्र का फैसला होता है। संघ की गोवा यूनिट अभी भी कोणार्क प्रांत का एक विभाग रहेगी। गोवा विभाग के नए अधिकारियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
वैद्य ने इस दावे को भी खारिज किया कि सुभाष को हटाए जाने के बाद 400 से अधिक संघ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications