कांग्रेस को अब 'क्रिकेट के भगवान' से उम्मीद

sachin tendulkar
नयी दिल्ली। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मुंबई में तेदुंलकर अपना आखिरी टेस्ट मैच अगले महीने खेलेंगे। सचिन के संन्यास की घोषणा के साथ ही कांग्रेस की उम्मीद भगवान से बंध गई है। पार्टी को उम्मीद है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन की सक्रियता संसद में बढ़ेगी और इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा।

राष्ट्रपति ने पिछले साल ही रेखा और सचिन समेत 12 लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। राज्यसभा के नियमों के मुताबिक मनोनयन के 6 महीनों के भीतर सदस्य को इस बात का खुलासा करना होता है वो किसी पार्टी से संबंद्ध होना चाहते है या फिर नहीं। हलांकि तेदुंलकर ने अबतक इस बात की ओर कोई इशारा नहीं किया है। लेकिन लोग जानते है कि सचिन कांग्रेस के करीब रहे है। फिर चाहे वो राजीव शुक्ला से नजदीकी हो या फिर राहुल गांधी से दोस्ती। सचिन और राहुल एक-दूसरे के प्रसंशक रहे है।

ऐसे में हो सकता है कि सचिन आने वाले दिनों में राहुल के साथ नजर आए। अगर ऐसा हुआ तो पार्टी को उम्मीद है कि इस का फायदा कांग्रेस को अवश्य होगा। कांग्रेस चाहती है कि सचिन पार्टी में शामिल होने के बजाए अगर लोकसभा चुनाव के दौरान उनके चुनाव अभियान में हिस्सा लेते है तो इसका फायदा निश्चित तौर पर पार्टी को होा। दरअसल सचिन युवाओं के लिए रोल मॉर्डल हौ। लोगों में उन का क्रेज है। ऐसे में कांग्रेस सचिन की छवि को अपने फायदे के लिए भुनाने की कोशिश कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+